खालिस्तान पर प्रहार, 9 महीने में कई बड़े शिकार, किसी की जहर देकर तो किसी की रोड एक्सीडेंट में हत्या!

खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा नेता गुरुपतवंत पन्नू की मौत की खबर तो अफवाह निकली है, लेकिन पिछले कई महीनों में कई बड़े सिख आतंकी मारे गये हैं।

बुधवार को सोशल मीडिया पर पन्नू की मौत की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही थी, लेकिन अब उसकी मौत की खबर फर्जी निकली है। दावा किया गया था, कि पन्नू अमेरिका के नेशनल हाईवे 101 पर सफर कर रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। लेकिन, ये रिपोर्ट गलत है और पन्नू ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत की खबर को गलत बताया है। लेकिन, पिछले कुछ महीनों में कई खालिस्तानी आतंकी मारे गये हैं।

Gurpatwant Singh Pannu

पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़, लंदन में अवतार सिंह खांडा और फिर कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू को अपनी मौत का डर सता रहा था और वो लंबे अर्से से अज्ञातवास में था।

बीते कुछ महीनों में खालिस्तानी नेताओं के मारे जाने की घटनाओं में तेजी देखी गई है। हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा, परमजीत सिंह पंजवाड़, हैप्पी संघेरा, हरविंदर रिंदा जैसे कुछ नाम हैं जिनकी संदेहास्पद तरीके से मौत हुई है।

हरदीप सिंह निज्जर

गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख और खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून की शाम कनाडा के सरे में गुरुद्वारा साहिब परिसर में दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जालंधर के भर सिंह पुरा गांव के मूल निवासी 46 साल का निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्यों को ऑपरेट करने, उनकी नेटवर्किंग संभालने, उन्हें ट्रेनिंग देने और उनके लिए पैसे जुटाने का काम करता था।

हरदीप सिंह निज्जर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के लिए भी वांटेड था और वह प्रतिबंधित 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन से भी जुड़ा हुआ था। हाल ही में हरदीप सिंह निज्जर ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी, जहां उसने खालिस्तान के निर्माण को लेकर आयोजित जनमत संग्रह अभियान में हिस्सा लिया था।

अवतार सिंह खांडा

ब्रिटेन में लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे खालिस्‍तान ल‍िबरेशन फोर्स के चीफ अवतार सिंह खांडा का 15 जून को बर्मिंघम शहर के एक अस्‍पताल में निधन हो गया है। अवतार सिंह ने ही लंदन में भारतीय उच्‍चायोग पर हमला कराया था।

अवतार सिंह खांडा की मौत कैसे हुई इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। पहले ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि खांडा को जहर दिया गया है। अब ब्रिटेन के मेडिकल रेकॉर्ड में अवतार के ब्‍लड कैंसर होने की पुष्टि हुई है।

परमजीत सिंह पंजवड़

इसी साल मई में भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवार की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मार्च 2011 में भारत सरकार ने द्विपक्षीय गृह सचिव स्तरीय वार्ता के दौरान भारत के भगोड़े 50 अपराधियों की एक लिस्ट पाकिस्तान को सौंपी थी, जिसमें परमजीत सिंह पंजवार का नाम था। परमजीत सिंह पंजवार खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का प्रमुख था। भारत में पंजवड़ को सबसे बड़ा आतंकी घोषित कर दिया गया था।

हरविंदर सिंह रिंदा

खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य हरविंदर सिंह रिंदा की मौत नवंबर 2022 में हो गयी थी। तब सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग ने रिंदा को पाकिस्तान में मारने का दावा किया था। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में रिंदा की मौत किडनी फेल होने से बताई गई थी, क्योंकि अपनी मौत से पहले 15 दिनों से वह पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक वह नेपाल के रास्ते फर्जी पासपोर्ट बनाकर पाकिस्तान भाग गया था।

हैप्पी संघेरा

हरविंदर रिंदा की मौत के कुछ ही दिन बाद उसके साथी हैप्पी संघेरा की हत्या कर दी गई। हैप्पी संघेड़ा पिछले लंबे समय से इटली में रह रहा था और पंजाब में आतंकी घटनाओं व हथियारों की स्मगलिंग का नेटवर्क चला रहा था। हैप्पी संघेड़ा का नाम मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस ऑफिस पर हुए RPG अटैक में भी आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+