'पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाएं', हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी हमले को लेकर भारत का कनाडा को सख्त संदेश
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में खालिस्तानियों को लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलने का बढ़ावा मिल रहा है। हिंदुओं और हिंदू धर्म पर कनाडा में हमलों के कई मामले सामने आ चुका है। ताजा मामला ब्रैम्पटन का है, जहां एक हिंदू मंदिर पर खालिस्तान के झंडा लगाया गया। घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ओंटारियो के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा हिंसा की घटनाएं ट्रडो के शासन की असलियत उजागर करती हैं।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर खालिस्तान के झंडे रखने वाले लोगों के एक समूह द्वारा किए गए हमले की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हम ओंटारियो के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हैं।"

दरअसल, कनाडा में 3 नवंबर की एक घटना की सोशल मीडिया पर चर्चा है। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने हिंदुओं के खिलाफ हिंसक कृत्यों की निंदा करते हुए एक्स पर पोस्ट में मंदिर के अंदर मारपीट का वीडियो भी शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों ने आज एक रेड लाइन पार कर ली है। ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर के अंदर हिंदू-कनाडाई भक्तों पर खालिस्तानियों द्वारा किया गया हमला दिखाता है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक उग्रवाद कितना गहरा और निर्लज्ज हो गया है।"












Click it and Unblock the Notifications