'Free Amritpal' की मांग, खालिस्तानियों का लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हंगामा, राजनयिक को किया गया तलब
खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान इन्होंने भारतीय ध्वज को भी उतार दिया।

Khalistan supporters demonstrated at Indian High Commission UK: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने भारतीय उच्चायोग (High Commission) के सामने जमकर हंगामा किया। खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने भारतीय उच्चायोग पर लगा भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को भी नीचे उतार दिया था।
खालिस्तान समर्थकों के इस दौरान अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते दिखे। अमृतपाल सिंह की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा था, ''फ्री अमृतपाल सिंह, वी वांट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह।'
तिरंगा नीचे करने और भारतीय उच्चायोग के बाहर किए गए हंगामे को लेकर भारत सरकार ने दिल्ली में स्थित ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब किया है। रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारों के साथ भारतीय ध्वज को नीचे उतारने के लिए उच्चायोग की दीवारों को लोग फांद रहे हैं। खालिस्तानी तत्वों ने भारतीय ध्वज को नीचे खींचने का प्रयास किया था लेकिन ध्वज को भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया था।
पुलिस विरोध प्रदर्शन को खत्म करने आई थी लेकिन आंदोलन कारी "भारत सरकार, शर्म करो, शर्म करो" के नारे लगाते रही। भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के बाद, भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की। उन्होंने लिखा, "मैं भारतीय उच्चायोग के लोगों और परिसर के खिलाफ आज के अपमानजनक कृत्यों की निंदा करता हूं, ये पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"
मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो में लंदन में भारतीय मिशन के बाहर एक सिख व्यक्ति को झंडा खींचते हुए दिखाए जाने के बाद ब्रिटिश उप उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट को रविवार देर रात विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था। लंदन में भारतीय मिशन के खिलाफ "अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाई" पर स्कॉट के साथ एक मजबूत विरोध दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications