आतंकियों को अपनी जमीन का उपयोग करने से रोके पाकिस्तान- अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा है कि पाक अपनी जमीन का उपयोग आतंकियों के लिए स्वर्ग होने से बचाएं।

इस दौरान कैरी ने जम्मू और कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले को ध्यान में रखकर नवाज से कहा कि आतंकवादियों पर लगाम लगाई जाए।
नवाज ने फिर रोया कश्मीर का रोना
बता दें कि कैरी और नवाज की यह मुलाकात यूएस जनरल असेंबली के 71वें सत्र के दौरान हुई। इस दौरान पाक पीएम अपना पुराना राग अलापना नहीं छोड़ा।
उन्होंने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन और हत्याओं का मुद्दा उठाया। कश्मीर का मुद्दा सुलझाने के लिए नवाज ने अमेरिका से मदद भी मांगी। उन्होंने कहा कि भारत और पाक बीच द्विपक्षीय मामलों को सलुझाने में अमेरिका भूमिका निभाए।
इस मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि पाक आतंकियों के साथ सख्ती बरते।
हम और प्रगति देखना चाहते हैं
टोनर ने कहा कि हमने कुछ प्रगति देखी है, हम और प्रगति देखना चाहते है और मुझे उम्मीद है कि आतंकियों के खिलाफ में पाक के साथ काम करते रहेंगे।
टोनर के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भी कहा कि पाकिस्तान से जॉन कैरी ने जोर देकर कहा है कि वो आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दे।
किर्बी ने कहा कि नवाज और कैरी ने कश्मीर में हुई हिंसा और उरी में हुए आतंकी हमले को लेकर चिंता जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications