ड्राइवर की नौकरी करने भारत से दुबई गए जॉन की लगी लॉटरी, जीते 21 करोड़
दुबई। दुबई में एक भारतीय ड्राइवर ने 12 मिलियन दिरहम (करीब 21.21 करोड़) की लॉटरी जीती है। अबुधाबी में रफेल ड्रॉ में केरल रहने वाले जॉन वर्गिस के नाम पर लॉटरी निकली। जॉन 2016 से यहां एक प्राइवेट कंपनी में बतौर ड्राइवर काम कर रहे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को उन्होंने ये बड़ी लॉटरी जीती है। अचानक करोड़पति बने जॉन की खुशी का ठिकाना नहीं है।

लग रहा था कोई अप्रैल फूल बना रहा है
जॉन वर्गिस का कहना है कि काफी वक्त तक तो उन्हें ये यकीन ही नहीं हुआ कि उनके नाम पर लॉटरी निकली है। खुश हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल फूल हाल ही में गुजरा है तो ऐसे में मुझे लगा कि मेरा कोई दोस्त मुझसे मजाक कर रहा है। जब फोन आया और मुझे विजेता कहा तो मैंने एक बार तो उसे यही कह दिया कि क्यों उनके साथ मजाक कर रहे हैं।

जब यकीन हुआ तभी किया घर फोन
जॉन कहते हैं कि उन्हें देर तक ये लगता रहा कि उनके पास फेक कॉल आई है। जब उन्हें यकीन दिलाया गया कि वही विजेता हैं तो भी उनका मन नहीं माना। पूरी तरह से यकीन हो जाने के बाद ही जॉन ने केरल में अपने परिवार को इसके बारे में बताया।

सबसे पहले स्मार्टफोन खरीदेंगे
जॉन ने कहा कि लॉरी के पैसे से सबसे पहले वह एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं क्योंकि उनके पास मल्टीमीडिया फोन नहीं है। जॉन ने कहा कि मेरे परिवार में बीवी और दो बच्चे हैं। जॉन का कहना है कि पैसा भविष्य में परिवार के काम आए इसके लिए निवेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications