ISIS में भर्ती हुए केरल के युवक की सीरिया में मौत, आतंकी दोस्त ने टेलीग्राम पर भेजा मौत का पैगाम
कन्नूर। आईएसआईएस में शामिल होने वाले केरल के कन्नूर जिले के रहने वाले युवक की सीरिया में मौत हो गई है। इसकी पुष्टि खुद युद्ध में मारे गए युवक के परिजनों ने की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कन्नूर के रहने वाले 30 साल के अब्दुल मानफ की सीरिया में आईएसआईएस की तरफ से लड़ते हुए मौत हो गई थी। उसके एक दोस्त ने अब्दुल के परिवार को ये मैसेज भेजा है।

अब्दुल मनफ की मौत की पुष्टि पिछले साल नंबवर में हुई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अब्दुल की मौत की खबर उसके दोस्त के जरिए रिश्तेदारों को 17 जनवरी को मिली थी। अब्दुल के दोस्त ने टेलीग्राम से उसके मरने की खबर सूचना दी थी।
डिप्टी एसपी पीपी सदानंदन के मुताबिक, अब्दुल मनफ की नबंवर 2017 में सीरिया में मौत की खबर सही है। यह जानकारी उसके दोस्त कय्यूम ने दी है। कय्यूम भी आईएस की तरफ से सीरिया में लड़ रहा है। मनफ केरल के एक प्रसिद्ध मोर्चे फ्रंट इंडिया का लोकल नेता था। आईएस ज्वॉइन करने पहले वह संगठन के दिल्ली ऑफिस में सचिव के तौर पर काम करता था।
मनफ 2009 में एक सीपीआईएम के कार्यकर्ता की हत्या के केस में नामदर्ज है। पिछले कुछ सालों में कन्नूर के 15 लोगों ने आतंकी संगठन आईएस को ज्वाइन किया था। जिनमें से 6 लोगों की पहचान हो गई है। मनफ में उनमें से एक है जिसकी पुलिस ने पहचान की थी। वाकी अभी भी सीरिया में आईएस की तरफ से लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications