2 दिन से आतंकियों के कब्जे में नैरोबी शॉपिंग मॉल, 2 भारतीय समेत 68 लोगों की मौत
नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में एक शॉपिंग मॉल को आंतकियों ने दो दिनों से अपने कब्जे में कर रखा है। पिछले 36 घंटों से आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी है। अब तक इस हादसे में 68 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 175 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। सोमालिया के आतंकवादी संगठन अल-शबाब के 15 बंदूकधारी आतंकवादियों ने अभी भी शॉपिंग मॉल के अंदर बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना रखा है। इस आतंकवादी हमले में 59 मौतों के अलावा करीब 175 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 भारतीय भी शामिल है। वहीं जानकारी ये भी मिली है कि 5 भारतीय इस आतंकी हमले में बुरी तरह घायल हो गए है। यह जानकारी केन्या के मंत्रिमंडल सचिव जोसेफ ओले लेंकु ने रविवार को दी।
आतंकियों से मॉल को आजाद कराने के लिए अब केन्याई सेना के साथ-साथ इजरायली कमांडो दस्ते ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा बलों का दावा है कि सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। वहीं मॉल के अधिकांश हिस्से को आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। हमले की जिम्मेदारी लेते अल शबाब ने ट्विटर पर लिखा है कि 15 आतंकवादी वेस्टगेट मॉल में शनिवार दोपहर घुसे और अभी भी वहां मौजूद हैं, केन्याई लोगों के घर में उनके खिलाफ लड़ रहे हैं। इसके साथ ही आतंकवादी संगठन ने हमले में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने का भी दावा किया है।

नैरोबी की मॉल पर हमला ठीक उसी तरह किया गया जैसा 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने किया था। ठीक उसी तरीके से तकरीबन 10 से 15 आतंकी इस वक्त केन्या की राजधानी नैरौबी के एक मॉल में घुसे हुए हैं। इस वक्त भी उनके पास तकरीबन 30 बंधक हैं। आतंकी हमले में भारतीयों के मारे जाने पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केन्या के राष्ट्रपति केन्याटा को पत्र लिखकर इस जघन्य एवं घृणित आतंकी हमले की निंदा की।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका ने भी इस आकंदवादी हमले की कड़ी निंदा की है। सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों ने इस संकट के समय में केन्या की सरकार और जनता के प्रति साथ खड़े होने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने केन्या के राष्ट्रपति केन्याट्टा के साथ बातचीत में अपनी चिंता प्रकट की।












Click it and Unblock the Notifications