Kenya News: केन्या के एक स्कूल में आग लगने से 17 छात्रों की मौत, 13 गंभीर रूप से घायल
Kenya News: केन्या में एक स्कूल में आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने बताया कि न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में गुरुवार रात लगी थी। जिसमें 13 बच्चों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है।

स्कूल में 14 साल तक के बच्चे पढ़ते हैं। न्येरी काउंटी के कमिश्नर पायस मुरुगु और शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि जिस छात्रावास में आग लगी थी, उसमें 150 से ज़्यादा लड़के रहते थे। चूँकि ज़्यादातर इमारतें लकड़ी के तख्तों से बनी हैं, इसलिए आग बहुत तेजी से फैली।
स्कूल 824 छात्र हैं। ये स्कूल देश के मध्य हाइलैंड्स में स्थित है, जो राजधानी नैरोबी से 200 किलोमीटर (125 मील) उत्तर में है, जहाँ लकड़ी की संरचनाएँ आम हैं।
राष्ट्रपति विलियम रुटो ने जताया शोक
राष्ट्रपति विलियम रुटो ने इस घटना को "विनाशकारी" बताया और पूरी तरह से जांच करने का आह्वान किया है। "मैं प्रासंगिक अधिकारियों को इस भयावह घटना की पूरी तरह से जांच करने का निर्देश देता हूं। जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा," उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।
उपराष्ट्रपति रिगाथी गाचागा ने स्कूल प्रशासकों से बोर्डिंग स्कूलों के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुशंसित सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। केन्याई बोर्डिंग स्कूलों में आग लगना कोई असामान्य बात नहीं है और अक्सर इसे नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अधिक भीड़ से जुड़े आगजनी का परिणाम बताया जाता है, जैसा कि हाल ही में एक शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है।
केन्या में सबसे घातक स्कूल आग 2001 में हुई थी जब मचकॉस काउंटी में एक छात्रावास में आग लगने से 67 छात्रों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications