कजाकिस्तान में लैंडिंग के दौरान सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत
नूर सुल्तान। कजाकिस्तान में सेना के एक विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के 6 सदस्यों की मौत हुई है। कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने हादसे की जानकारी दी है।

मंत्रालय द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सेना के विमान एएन-26 से राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ाने भरी थी। यह विमान अल्माटी शहर में लैंड करने वाला था लेकिन इसी वक्त हादसे का शिकार हो गया। हमले में चालक दल के 6 सदस्यों की मौत हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक सोवियत निर्मित विमान अल्माटी में लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया और हादसे का शिकार हो गया। हादसे में विमान सवार दो लोगों के बचने की सूचना आ रही है। विमान में चालक दल के अलावा कोई सवार नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications