प्रिंस विलियम और केट की क्‍यूट फैमिली फोटो, मां केट की गोद में नजर आए आठ माह के लुईस

लंदन। प्रिंस विलियम और केट मि‍डिलटन यानी ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज ने क्रिसमस से पहले एक नई फैमिली फोटोग्राफ शेयर की है। इस फोटोग्राफ में आठ माह के प्रिंस लुईस अपने भाई प्रिंस जॉर्ज और बहन प्रिंसेज शैरलॉट के साथ नजर आ रहे हैं। कैम्ब्रिज फैमिली की इस वर्ष यह पहली आधिकारिक पहली फोटोग्राफ है और इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। मां केट की गोद में बैठे प्रिंस लुईस बहुत क्‍यूट लग रहे हैं और मुस्‍कुरा रहे हैं। यह फोटो ऐसे समय में आई है जब प्रिंस विलियम और उनके भाई हैरी के बीच तनाव की कई खबरें आ चुकी हैं।

prince-william-kate-family-picture.jpg

क्रिसमस पर आया क्‍यूट कार्ड

प्रिंस लुईस का जन्‍म इस वर्ष अप्रैल में हुआथा। इस फोटोग्राफ को मैट पोर्टियस ने क्लिक किया है। इस फोटो को केनसिंग्‍टन पैलेस के आधिकारिक हैंडल से इंस्‍टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस क्रिसमस कार्ड से पहले जुलाई में प्रिंस विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्‍स के 70वें जन्‍मदिन पर विलियम और केट की फैमिली का आधिकारिक पोट्रेट रिलीज किया गया था। फोटोग्राफर पोर्टियस ने कैम्ब्रिज फैमिली की कई फोटोग्राफ क्लिक की हैं। लेकिन इस नई फोटो को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी सुकून भरा करार दे रहे हैं। एक पेड़ के नीचे ली गई इस फोटोग्राफ के बारे में यूजर्स का कहना है कि इससे ज्‍यादा अच्‍छी तस्‍वीर आज के दिन पर कोई और नहीं हो सकती है। केट और विलियम इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर काफी व्‍यस्‍त हैं और पिछले कई दिनों में उन्‍होंने अपने कई आधिकारिक कामों को पूरा किया है। आने वाले कुछ हफ्तों में विलियम और केट अपने पूरे परिवार के साथ बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ के साथ क्रिसमस लंच के लिए जाएंगे। इसके बाद यह फैमिली छुट्टियां बिताने के लिए सैंड्रिंघम जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+