राजपरिवार के नियम हो जाते हैं दरकिनार, प्रिंस विलियन और उनकी पत्नी के सोने पर हुआ बड़ा खुलासा
लंदन, 25 मईः प्रिंस विलियम और केट मिडलटन अपने आधिकारिक लंदन निवास के दौरान एक अपार्टमेंट में रहते हैं। हालांकि अपार्टमेंट के बारे में सुनकर आप कोई ऐसा वैसा अनुमान मत लगाइए। यह वास्तव में एक 20 कमरे का शानदार घर है जिसमें 5 रिसेप्शन कमरे, तीन मास्टर बेडरूम और दो नर्सरी शामिल हैं। लेकिन हाल ही में ये खुलासा हुआ है कि ये जोड़ा नियमों के खिलाफ जाकर ऊपर के कक्ष में सोने के बजाय नीचे बने बेडरूम सोना पसंद करते हैं।

नियमों में किया बदलाव
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन अपने बच्चों प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस शार्लेट और प्रिंस लुइस के साथ पैलेस के अपार्टमेंट ए-1 में रहते हैं। लेकिन जब रात में सोने की बात आती है तो ये नियमों के खिलाफ जाकर अपने शयनकक्ष चुनते हैं। हैलो मैग्जीन के मुताबिक ड्यूक और डचेस ऊपर के कमरों के बजाए भूतल के कमरे में सोते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऊपर के कमरों का इस्तेमाल उनके कर्मचारी करते हैं।

आइकिया कंपनी के फर्नीचर का इस्तेमाल
उनके कर्मचारियों के दल में शाही नानी मारिया टेरेसा टूरियन बोराल्लो शामिल हैं जो कैम्ब्रिज के लिए पूर्णकालिक काम करती है। इसके साथ ही वह प्रिंस के तीनों बच्चों की देखभाल करती है। विलियम और केट ने पहले केंसिंग्टन पैलेस में अपने घर के अंदर की कुछ छोटी झलकियां साझा की थीं जिनमें उनके शयनकक्ष बंद नजर आ रहे थे। इससे पहले जब ओबामा इस शाही जोड़े से मिलने आए थे तो कैंब्रिज ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिनमें इस शानदार घर में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति और मिशेल ओबामा नजर आ रही थीं। 2018 में स्टॉकहोम में स्वीडन की यात्रा के दौरान इस जोड़े ने खुलासा किया कि उनके पास कुछ आइकिया के फर्नीचर थे। इसके बाद आइकिया के डिजायन प्रमुख मार्कस एंगमैन ने कहा कि हमें इस पर गर्व है। हम चाहते हैं कि आइकिया आम लोगों से लेकर राजशाही तक के लिए काम आए।

राजपरिवार में लहसून खाने की है मनाही
आपको बता दें कि, शाही राजघराने में कई नियम कायदे हैं और अगर आपको वहां रहना है तो आपको उन्हें मानना होगा। ब्रिटिश शाही परिवार का ताज महिला के सिर पर रहता है और उनके पति को पीछे पीछे चलना पड़ता है। रॉयल परिवार के सदस्यों को लहसून खाना मना है। यानि, शाही राजपरिवार का सदस्य कभी लहसून नहीं खाता है। हालांकि, इसके पीछे क्या वजह है इसका पता नहीं है मगर शाही परिवार में ये परंपरा सालों से चली आ रही है। वहीं, ऐसे ही कुछ नियम चावल, आलू और पास्ता को लेकर भी हैं। महारानी के सोने से पहले कोई भी बिस्तर पर नहीं जा सकता है और 92 साल की महारानी को देर से सोने की आदत है।

प्रपोज करने से पहले लेना होगा परमिशन
अगर आप शाही परिवार से हैं और आपकी गर्लफ्रेंड है तो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने से पहले आपको शाही परिवार के राजा से इजाजत लेनी पड़ेगी। अगर आपको इजाजत मिल गई तो आपकी शादी की ड्रेस भी महारानी की मर्जी से तय होगी। उन्होंने कहा कि रॉयल फैमिली के सदस्यों को खुलेआम प्यार जताने का हक नहीं है। परंपरा के मुताबिक राजा-रानी सार्वजनिक स्थल पर एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ सकते। इसके साथ ही अगर आप शाही परिवार के सदस्य हैं तो आपके पहनावे पर भी कई पाबंदियां होती हैं। आप नॉर्मल कपड़े नहीं पहन सकते हैं। आप कैजुअल ड्रेस नहीं पहन सकते हैं। यहां तक कि आपके बच्चों के लिए भी ड्रेस कोड होता है। इसके साथ ही इस इंटरव्यू के दौरान इस शाही जोड़े ने कई और खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि शाही परिवार का सदस्य होने का मतलब सिर्फ शानो-शौकत या ऐशो आराम नहीं होता है। आपको कई कुर्बानियां देनी पड़ती हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications