पहली बार कश्मीर के लिए पाकिस्तान की तरफ से आया हैरान करने वाला बयान
इस्लामाबाद। कश्मीर मुद्दे का हल ढूंढने के लिए पहली बार पाकिस्तान ने हैरान करने वाला बयान दिया है। पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या के समाधान के लिए आर्मी चीफ ने कूटनीति और शांति की वकालत की है। पाकिस्तान के जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान सिर्फ राजनीति और कूटनीति के सहारे ही निकाला जा सकता है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ रक्षा दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए बाजवा ने कहा, 'दोनों देशों में रहने वाले लाखों लोगों की भलाई स्थाई शांति में ही है। भारत के लिए अच्छा होगा कि पाकिस्तान की निंदा करने और कश्मीरियों पर सेना थोपने की बजाय इस समस्या का समाधान राजनीतिक और कूटनीतिक के सहारे ढूंढा जाए'।
बाजवा ने कहा कि दक्षिण एशिया में परमाणु हथियार हम लेकर नहीं आए थे और हमारे परमाणु हथियार का मकसद सिर्फ शांति बनाए रखना है। यह जवाब उस पड़ोसी मुल्क के लिए है, जो ताकत में हमसे बेहद आगे रहता हैं। बाजवा ने कहा कि हम अपनी धरती का इस्तेमाल दूसरे देशों के खिलाफ नहीं होने देंगे और दूसरे देशों से भी हम यही आशा करते हैं।
हाल ही में पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को लेकर हाल ही में विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ और आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के बयान में विरोधाभास देखने को मिला था। आसिफ ने स्वीकार करते हुए कहा था आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है। इसके बाद जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ एक्शन नहीं लिया है तो दुनिया ने भी इसके खिलाफ कुछ नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications