न्यूजीलैंड के मिशन डे बीच पर बुझ गया हरियाणा के एक परिवार का चिराग, रहस्यमय मौत
करनाल। विदेश में पढ़ाई कर अपने मां-बाप का नाम रौशन करने की चाहत से न्यूजीलैंड गया हरियाणा के करनाल जिले का युवक बुधवार को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। 22 वर्षीय मंजीत सिंह नामक इस युवक की लाश ऑकलैंड के एक बीच से बरामद की गई। मंजीत करनाल के दरार गांव का रहने वाला था और उसके पिता जीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं।

मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मंजीत ने मां ने बताया कि वो हमारा इकलौता बेटा था। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं उसे क्या हुआ था. हमें समझ नहीं आ रहा कि इन हालात का मुकाबला अब कैसे करें। परिजनों का कहना है कि मंजीत की हत्या की गई है जिसकी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications