Japan Kanwar Yatra: जापान में निकाली गई 82 किमी लंबी कांवड़ यात्रा, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल
जापान की राजधानी टोक्यो में एक बार फिर से सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बिहार फाउंडेशन जापान चैप्टर के अथक प्रयास से संभव हो पाया है।
बीते साल भी बिहार एसोसिएशन ऑफ जापान ने जापान में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया था। इस कांवड़ यात्रा में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस कांवड़ यात्रा में न सिर्फ भारत बल्कि पड़ोसी देश नेपाल, श्रींलका आदि के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

Image: File
आयोजकों ने कहा कि इस यात्रा के लिए खास तौर पर गंगाजल बिहार के सुल्तानगंज से मंगवाया गया था। आपको बता दें कि देवघर स्थित बैधनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए श्रृद्धालु सुल्तानगंज में ही जल उठाते हैं।
इस यात्रा की शुरुआत टोक्यो के ही फुनाबारो में श्री राधा कृष्ण टेंपल से हुई और करीब 82 किलोमीटर की दूरी तय करके साइतामा के शिव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। हालांकि इसमें कुछ दूरी वाहन से तो बाकी दूरी पैदल ही तय की गई।
इस कांवर यात्रा को देखकर जापानी आश्चर्यच से भर रहे थे। जलाभिषेक करने के लिए कावरियों ने खुद से कांवड़ बनाया था। इस दौरान समय की पाबंदी और स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार यात्रा का रूट तय किया गया था।
बिहार एसोसिएशन ऑफ जापान के सचिव विकास रंजन ने कहा कि इस कांवर यात्रा की सुरक्षा और सुचारू संचालन में जापानी अधिकारियों का सहयोग मिला।
इस कांवर यात्रा को भारत-जापान के बीच संबंधों को मजबूर करने और विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications