कमला हैरिस की कवर फोटो पर विवाद के बाद Vouge ने खींचे कदम, जारी करेगी नया कवर
Vouge जारी करेगीकमला हैरिस का नया कवर
नई दिल्ली। वोग मैग्जीन ने कहा है कि वो अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की नई तस्वीर वाला कवर पेज जारी करेंगे। कमला हैरिस के कवर पेज पर छापे गए फोटो के चयन को लेकर आलोचनाओं का सामना करने के बाद वोग मैग्जीन ने ये ऐलान किया है। मंगलवार को मैग्जीन ने कहा कि कि वो कमला हैरिस के कवर के साथ मैग्जीन का नया लिमिडेट एडिशन पब्लिश करेंगे। वोग ने इंस्टाग्राम पर अपने इस नए अंक की घोषणा की है।

वोग ने फरवरी में जो कवर फोटो लगाई गई थी उसको लेकर काफी विवाद हुआ था। फोटो को लेकर हैरिस की पार्टी और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया था कि वोग ने कमला हैरिस की उपलब्धियों को कम करके दिखाया है। लोगों का कहना था कि पत्रिका के कवर फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने जो हासिल किया है उसे अनदेखा किया गया है। ट्विटर पर कई लोगों ने यह भी कहा था कि उनके कवर फोटो में उनके रंग को भी हल्का कर दिया गया है।
लोगों का कहना था कि अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति को कम से कम इससे बेहतर तरीके से दिखाया जाना चाहिए था। वोग ने कमला हैरिस के फोटो कवर का बचाव भी किया था। उन्होंन कहा था कि हमने प्रिंट कवर के बारे में की जा रही प्रतिक्रियाओं को सुना और समझा है। हमारा इरादा किसी भी तरह से उपराष्ट्रपति की इतनी महत्वपूर्ण जीत को कम करके दिखाने का इरादा नहीं था।
कमला हैरिस ऐसी पहली महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालेंगी। इसी के साथ वह अमेरिकी की पहली ऐसी अश्वेत महिला बन जाएगी जो इतने बड़े राजनीतिक पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। कमला हैरिस ने चुनाव जीतकर अमेरिका का नया इतिहास लिख दिया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications