Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US: कमला हैरिस ने सीनेट से दिया इस्तीफा, बुधवार को बन जाएंगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। Kamala Harris Resignation: अमेरिका की नवनिर्वाचित पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने सोमवार को औपचारिक रूप से सीनेट (Senate) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब वह बुधवार यानी 20 जनवरी को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर पद की शपथ ग्रहण करेंगी। सीनेट से इस्तीफा देने के साथ ही भारतीय मूल की 58 वर्षीय कमला हैरिस का अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) के उच्च सदन में उनका चार साल का कार्यकाल भी संपन्न हो गया। कमला ने ये इस्तीफा जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने से दो दिन पहले दिया है।

Kamala Harris resigned from Senate, will become the first woman Vice President of US on Wednesday

Recommended Video

    Joe Bider Oath Ceremony: शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि भारतीय मूल की कमला हैरिस ने नवंबर 2016 में सीनेट के चुनाव में जीत दर्ज की थी और जनवरी में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। 3 नवंबर, 2020 को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार और डेमोक्रेटिक पार्टी के भारी मतों से जीत दर्ज करने के बाद उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस बुधवार को शपथ ग्रहण करते ही इतिहास रच देंगी। शपथ ग्रहण करने के बाद कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति बन जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: अलर्ट: जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले US Capitol में लगी आग, दो दिनों तक एंट्री-एग्जिट पूरी तरह बंद

    आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कमला हैरिस को अमेरिका की पहली लैटिन अमेरिकी न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। इस बीच 6 जनवरी, 2021 को डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों द्वारा कैपिटल हिल पर किए गए घतक हमलों के बाद से जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तनाव की स्थिति बनी हुई है। कैपिटल हिल में सुरक्षा को अलर्ट मोड पर रखा गया है, इसी क्रम में अगले दो दिनों के लिए परिसर में एंट्री और एग्जिट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+