Kamala Harris: अमेरिका में कमला हैरिस के दफ्तर के बाद चली गोलियां, क्या उप-राष्ट्रपति को निशाना बनाना था मकसद?
Kamala Harris News: अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले हिंसक घटनाएं लगातार जारी हैं और अब कमला हैरिस के दफ्तर पर फायरिंग की गई है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी हत्या के प्रयास के ठीक एक हफ्ते बाद कमला हैरिस के दफ्तर पर फायरिंग की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एरिजोना में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कैम्पेन ऑफिस पर गोलीबारी की गई है। पुलिस ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया है, कि सोमवार को आधी रात के बाद टेम्पे में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अभियान कार्यालय में कई गोलियों के निशान पाए गए।

कमला हैरिस की दफ्तर पर चली गोलियां
जन सूचना अधिकारी सार्जेंट रयान कुक ने कहा, कि "रात के समय ऑफिस में कोई नहीं था, लेकिन इससे उस इमारत में काम करने वालों और आस-पास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।" एजेंट्स अब मौके पर जुटाए किए गए सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं, और कर्मचारियों और क्षेत्र में अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।
टेम्पे पुलिस ने मंगलवार को ईमेल के ज़रिए दिए गए बयान में कहा है, कि यह दूसरी बार है जब दफ्तर में आपराधिक क्षति हुई है और 16 सितंबर की आधी रात के बाद सामने की खिड़कियों पर गोली चलाई गई जो बीबी या पेलेट गन से लग रही थी। कई आउटलेट्स ने बताया है, कि कमला हैरिस शुक्रवार को स्विंग स्टेट में एक कैम्पेन स्टॉप बनाने वाली हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब सोमवार को स्टाफ़ के कर्मचारी आए और उन्होंने सामने की खिड़कियों से गोली चलने की सूचना दी।
कमला हैरिस ने इस घटना पर क्या कहा?
हालांकि, कमला हैरिस ने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है, उनके उनकी कैम्पेन टीम ने एक्सियोस को बताया है, कि कोई भी घायल नहीं हुआ। एरिजोना डेमोक्रेटिक पार्टी के कॉर्डिनेटर अभियान प्रबंधक सीन मैकनेर्नी ने कहा, "हम घटनास्थल पर जल्दी पहुंचने के लिए टेम्पे पुलिस के आभारी हैं और सौभाग्य से कोई भी मौजूद या घायल नहीं हुआ।"
एरिजोना डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष योलांडा बेजारानो ने एक बयान में कहा, कि यह "बेहद दुखद है कि एरिजोना डेमोक्रेटिक पार्टी हिंसा का लक्ष्य बन गई है - यह एरिजोना के लोग या अमेरिकी होने के नाते हम नहीं हैं।"
इससे पहले इस अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की भी दो बार हत्या की कोशिश की गई है।
ट्रंप की हत्या की कोशिश के दूसरे मामले में आरोपी रयान राउथ को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, जब एक सीक्रेट सर्विस एजेंट जो संभावित सुरक्षा खतरों के लिए ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ क्लब की जांच कर रहा था, उसने आंशिक रूप से अस्पष्ट व्यक्ति का चेहरा और एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल की बैरल देखी, जो सीधे पूर्व राष्ट्रपति पर लक्षित थी। जिसके बाद एजेंट ने राउथ पर गोली चलाई, जिसके बाद वो अपनी कार से फरार हो गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications