जो बाइडेन से ज्यादा 'बेकार' हैं कमला हैरिस, मस्क के साथ इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप के फिर आपत्तिजनक बोल

Donald Trump Interview: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलन मस्क को दिए गये एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और कमला हैरिसा को 'बेकार' उम्मीदवार बताया है।

5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस एक "तीसरे दर्जे की पाखंडी उम्मीदवार" हैं और अपने बॉस राष्ट्रपति जो बाइडेन की तुलना में "ज्यादा अक्षम" हैं।

Elon Musk Donald Trump

अरबपति कारोबारी एलन मस्क के साथ सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बहुप्रतीक्षित ऑडियो-ओनली इंटरव्यू में, जो तकनीकी वजहों से 40 मिनट से ज्यादा की देरी से हुआ, 78 साल के पूर्व राष्ट्रपति ने कमला हैरिस को एक बार फिर से "एक कट्टरपंथी वामपंथी पागल हैं" बताया।

इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा, कि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में बाइडेन की जगह कमला हैरिस को लाना एक 'तख्तापलट' है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "उनके (हैरिस) पास साढ़े तीन साल थे और उनके पास और पांच महीने हैं, जिसमें वे कुछ कर सकती हैं। लेकिन वे कुछ नहीं करेंगी। यह सब बातें हैं।"

उन्होंने कहा, "वह (बाइडेन) अक्षम हैं और स्पष्ट रूप से, मुझे लगता है कि वह (कमला हैरिस) उनसे भी ज्यादा अक्षम हैं और यह कुछ कहने जैसा है, क्योंकि वह बहुत अच्छे नहीं हैं।"

5 नवंबर को होने वाले आम चुनावों में ट्रंप का सामना हैरिस से होगा। उन्होंने हैरिस पर सीमा सुरक्षा पर बुरी तरह नाकाम होने का आरोप लगाया, क्योंकि सैकड़ों और हजारों लोग अवैध रूप से देश में प्रवेश कर गए है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि वह कानूनी आव्रजन के पक्ष में हैं। ट्रंप ने कहा, कि यह अवैध आव्रजन है जिसका वह विरोध करते हैं।

ट्रंप ने कमल हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा, कि "वह बहुत झूठी हैं।"

वहीं, इंटरव्यू के बाद एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि एक्स पर एक बहुत बड़ा DDOS (साइबर) हमला हुआ है। इसे बंद करने पर काम किया जा रहा है। अगर सबसे खराब स्थिति आती है, तो हम कम संख्या में लाइव श्रोताओं के साथ आगे बढ़ेंगे और बाद में बातचीत पोस्ट करेंगे।"

इंटरव्यू के दौरान, मस्क और ट्रम्प दोनों इस बात पर सहमत हुए, कि बाइडेन-हैरिस प्रशासन की खुली सीमा नीति के कारण अमेरिका में अपराध दर में वृद्धि हुई है।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, कि "हम इस देश के इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन करने जा रहे हैं। और हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।"

मस्क के एक सवाल का जवाब देते हुए, ट्रंप ने बाइडेन की विदेश नीति की भी आलोचना की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की सराहना की।

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया, कि अगर वो अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया, कि उनके पास युद्ध रोकने या शुरू ही नहीं होने देने को लेकर प्लान क्या था। इस बीच, एलन मस्क ने जोर देकर कहा, कि "लोग ताकतवर की बात सुनते हैं, कमजोरी का नहीं और कहा।" उन्होंने कहा, कि "हमारे पास कुछ बहुत बुरे लोग हैं... और मैं कहता हूं, कि वे रूस और चीन से भी ज्यादा खतरनाक हैं।"

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा खतरा जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि परमाणु ऊर्जा है।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा, कि अमेरिका 100 वर्षों में सबसे खराब मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है। ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बिगड़ने के लिए बाइडेन-हैरिस प्रशासन पर आरोप लगाया।

मस्क ने कहा, कि "हमें अपने सरकारी खर्च को कम करने की जरूरत है। ... हमें एक सरकारी दक्षता आयोग की जरूरत है।"

ट्रंप ने टेस्ला के 53 वर्षीय सीईओ मस्क से यह भी कहा, कि वह एक "दिलचस्प चरित्र" हैं।

बातचीत के दौरान ट्रंप ने चीन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक प्राथमिक प्रतियोगी बताया और घोषणा की, कि वह शिक्षा विभाग को बंद कर देंगे और उन्हें राज्यों में ले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+