US election 2024: तीन स्विंग स्टेट्स में कमला हैरिस निकलीं आगे, क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर हारने वाले हैं?

US election 2024: डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस तीन स्विग स्टेट्स में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प पर बढ़त बनाए हुए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है, कि ये राज्य राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

शनिवार को जारी न्यूयॉर्क टाइम्स/सिएना कॉलेज के सर्वेक्षण में मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में मतदाताओं के बीच हैरिस को 50 प्रतिशत समर्थन मिला, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प को 46 प्रतिशत समर्थन मिला है।

US election 2024

जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने के बाद कमला हैरिस ने काफी तेजी के साथ व्हाइट हाउस के लिए रेस को आगे बढ़ाया है और कुछ ही हफ्तों में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। जो बाइडेन के रेस में शामिल होने तक ये मुकाबला काफी हद तक एकतरफा लग रहा था, लेकिन कमला हैरिस ने इस गेम को पलट दिया है। कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर करीब करीब सभी प्रमुख वर्गों में भारी समर्थन मिल रहा है और शीर्ष डेमोक्रेटिक नेताओं के बीच भी उन्हें मजबूत समर्तन हासिल है।

इसके अलावा, इस हफ्ते मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के बाद कमला हैरिस के समर्थन में और इजाफा हुआ है और उनके इस फैसले ने भी डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर उत्साह की एक नई लहर को बढ़ावा दिया है।

लेकिन गाजा युद्ध के दौरान इजराइल के लिए बाइडेन प्रशासन का मजबूत समर्थन, मुस्लिम मतदाताओं को उनसे दूर कर सकता है, खासकर मिशिगन में, जो एक महत्वपूर्ण स्विंग राज्य है, जो अमेरिका में सबसे बड़ी अरब मुस्लिमों की आबादी वाला राज्य है। इस हफ्ते डेट्रायट में एक रैली के दौरान, कमला हैरिस ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को फटकार लगाई, जिन्होंने युद्ध को खत्म करने की मांग करते हुए उनके भाषण को बाधित किया था।

कमला हैरिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा, कि "अगर आप चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प जीतें, तो आप ऐसा कहें। नहीं तो, मैं बोल रही हूं।" जिसके बाद फिलिस्तीनी समर्थकों ने उनकी आलोचना की थी।

लेकिन शुक्रवार को एरिजोना में एक रैली में, कमला हैरिस ने अपना स्वर बदल दिया, जब उन्हें गाजा पर और ज्यादा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति और मैं हर दिन युद्ध विराम समझौते को पूरा करने और बंधकों को घर वापस लाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मैं आपकी आवाजों का सम्मान करती हूं, लेकिन हम यहां 2024 की रेस के बारे में बात करने के लिए हैं।"

फिलीस्तीन समर्थकों ने कमला हैरिस से आग्रह किया है, कि वे बाइडेन के इजराइल के लिए कट्टर समर्थन से अलग हो जाएं और उन्होंने गाजा युद्ध के दौरान अमेरिका से इजराइल को हथियारों की आपूर्ति बंद करने का आह्वान किया।

आपको बता दें, कि इसी हफ्ते अमेरिका ने इजराइल के लिए 3.5 अरब डॉलर के हथियारों की आपूर्ति को मंजूरी दी है।

रेस में शामिल होने के बाद से, कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रम्प और उनके साथी जेडी वेंस के हमलों का भी सामना करना पड़ा है। गुरुवार को जब उनसे पूछा गया, कि कमला हैरिस की नई चुनौती के प्रति उन्होंने अपने कैम्पेन में क्या बदलाव किया है, तो ट्रम्प ने जोर देकर कहा, कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के साथ एक घंटे तक चले सवाल-जवाब कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस को खुद के मुकाबले एक काफी कमजोर उम्मीदवार बताया है।

उन्होंने अफसोस जताया, कि वे चुनाव में बाइडेन का सामना नहीं कर पाएंगे, और उन्होंने कहा, कि राष्ट्रपति बाइडेन को डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल रेस से हटाने के लिए उन्हें असंवैधानिक साजिश का शिकार बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+