US President Election: कमला हैरिस ने आते ही बदल दिया यूएस इलेक्शन का गणित, डोनाल्ड ट्रंप पिछड़े
US Election 2024: कमला हैरिस के आने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर यही दिख रहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले जो बाइडेन रेस में काफी पीछे छूट गये हैं, लेकिन कमला हैरिस ने बाजी पलट दी है और उनके आक्रामक चुनावी कैम्पेन ने यूएस इलेक्शन में पहली बार डोनाल्ड ट्रंप के पसीने छुड़ा दिए हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस की रेस में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बढ़त को मिटा दिया है और अब डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्मीदवार बराबरी पर आ गये हैं। हालांकि, कमला हैरिस अभी तक आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार नहीं बनी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी उम्मीदवारी के लिए जरूरी रिपब्लिकन डेलिगेट्स का जरूरी वोट हासिल कर लिया है।

मंगलवार को प्रकाशित कई सर्वेक्षणों के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन के 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद कमला हैरिस ने देश भर में और प्रमुख स्विंग सेट्स में डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त को काफी कम कर दिया है।
कमला हैरिस ने पलट दिया गेम
ब्लूमबर्ग न्यूज/मॉर्निंग कंसल्ट पोल ने अमेरिका के रजिस्टर्ड मतदाताओं के बीच नया सर्वे करवाया है, जिससे पता चलता है, कि कमला हैरिस कम से कम चार कड़े मुकाबले वाले राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकल चुकी हैं, जबकि दो कड़े मुकाबले वाले राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं।
ओपिनियन पोल के मुताबिक, कमला हैरिस मिशिगन में ट्रम्प से 11 प्रतिशत अंकों से आगे हैं और एरिजोना, विस्कॉन्सिन और नेवादा में दो अंकों से आगे हैं।
जबकि, पेंसिल्वेनिया में ट्रम्प को चार अंकों की बढ़त है और उत्तरी कैरोलिना में दो अंकों की बढ़त है, वहीं, जॉर्जिया में दोनों बराबरी पर हैं।
मिशिगन और पेंसिल्वेनिया को छोड़कर, बाकी सभी राज्यों में 'त्रुटि के मार्जिन' काफी कम है, जिससे संभावना यह बन गई है, कि अगर सर्वेक्षण के मुताबिक ही परिणाम आते हैं, तो जॉर्जिया में जो उम्मीदवार बाजी मारेगा, वो ही अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनेगा।
डेमोक्रेटिक सुपर पीएसी प्रोग्रेस एक्शन फंड द्वारा कराए गए सर्वेक्षण से पता चलता है, कि जॉर्जिया में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटों की टक्कर है और कमला हैरिस एक प्रतिशत अंक से फिलहाल आगे चल रही हैं। सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप को 47 प्रतिशत और कमला हैरिस को 48 प्रतिशत अंक मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि, एरिजोना और पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप 2 प्रतिशत अंकों से आगे हैं।
वहीं, रॉयटर्स/इप्सोस के नेशनल सर्वेक्षण में पता चला है, कि कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। डोनाल्ड ट्रंप को 42 प्रतिशत और कमला हैरिस को 43 प्रतिशत अंक मिलते दिख रहे हैं।
कमला हैरिस, जिन्हें सोमवार को औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार नामित किया जाएगा, उनसे उम्मीद की जा रही है, कि स्विंग राज्यों के दौरे पर जाने से पहले कुछ दिनों के भीतर अपने रनिंग मेट यानि उप-राष्ट्रपति की घोषणा करेंगी।
ऐसा माना जा रहा है, कि पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, एरिजोना के सीनेटर मार्क केली को कमला हैरिस अपना रनिंग मेट बना सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications