काली के विवादित पोस्टर पर टोरंटो के म्यूजियम ने मागी मांफी

टोरंटो, 06 जुलाई। कनाडा के टोरंटो स्थित आगा खान म्यूजियम ने फिल्म काली विवाद के बीच खेद प्रकट किया है। जिस तरह से फिल्म काली के पोस्टर में काली के रूप में महिला सिगरेट पीती नजर आ रही है उसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। अब आगा खान म्यूजियम की ओर से इसको लेकर खेद प्रकट किय गया है। म्यूजियम की ओर से कहा गया है कि हिंदू धर्म के लोगों और अन्य आस्था के लोगों की इस पोस्टर के चलते जो जो धार्मिक भावना आहत हुई है इसका हमे खेद है।

kaali

म्यूजियम की ओर से इस बाबत एक बयान जारी किया गया है जिसमे कहा गया है कि टोरंटो मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी छात्रों और अन्य सांस्कृतिक वर्ग के लोगों के काम को एकजुट करती है, यह कनाडा की बहु संस्कृति प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे एक ही मंच पर दिखाया जाता है। 18 मिनट के एक शॉर्ट वीडियो में म्यूजियम की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट में अनजाने में हिंदू समुदाय के लोगों की भावना आहत हुई है। इसपर म्यूजियम दुख जाहिर करता है।

बता दें कि भारतीय उच्चायुक्त ने सोमवार को कनाडा प्रशासन से अपील की थी कि वह हिंदू देवी का अपमानजनक पोस्टर वापस ले। एक बयान जारी करके कहा गया था कि हम कनाडा प्रसासन और कार्यक्रम के आयोजकों से अपील करते हैं कि वह इस तरह के भड़काऊ पोस्टर को वापस ले लें। बता दें कि यह पोस्टर फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई की फिल्म काली का है। फिल्म के पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ है। लोगों ने मां काली को गलत स्वरूप में दिखाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। यही नहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लीना के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+