Kabul Suicide Bombing Attack: 5 की मौत 20 घायल, एक संदिग्ध गिरफ्तार
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती धमाका हुआ है, जिसमें 5 की मौत और 20 लोग घायल हो गए हैं। काबुल में शिया मस्जिद के बाहर एक शख्स ने खुद को उड़ा दिया। यह धमाका करीब दोपहर करीब 2 बजे हुआ। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के सचिव ने कहा कि हमले में एक को गिरफ्तार भी किया गया है।

हमले में घायल हुए एक शख्स ने बताया कि मस्जिद के बाहर एक हमलावर ने अपने आप को उड़ा दिया। यह धमाका शुक्रवार को नमाज के बाद हुआ।
बताया जा रहा है कि हमलावर मस्जिद में प्रवेश करना चा रहा था, लेकिन जब पुलिस वालों ने उसे पकड़ना चाहा तो उसने खुद को उड़ा दिया। हालांकि, काबुल में मस्जिद के बारे हुए इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी सगंठन ने नहीं ली है।
इससे पहले बुधवार (27, सितंबर) को काबुल एयरपोर्ट पर करीब 30 रॉकेट के गिराए गए थे। अगानिस्तान मीडिया के मुताबिक, यह हमले अमेरिकी विदेश सचिव जिम मैटिस के काबुल पंहुचने के तुरंत बाद गिए। काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रॉकेट गिराए जाने के बाद तीन धमाके भी हुए थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications