Kabul Blast: काबुल की मस्जिद में नमाज के दौरान बम धमाका, इमाम समेत कई लोगों की मौत
नई दिल्ली, 18 अगस्त। अफगानिस्तान का राजधानी काबुल की एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है। बाताया जा रहा है कि जिस वक्त विस्फोट हुआ मस्जिद में लोग नमाज कर रहे थे। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। जबकि कथित रूप बड़ी संख्या में लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। हलांकि अभी तक हमले को लेकर अफगानिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं है।

काबुल सुरक्षा विभाग (Kabul Security Department) के प्रवक्ता खालिद जादरान (Khalid Zadran ) ने धमाके की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि काबुल के पीडी 17 में एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ है। इलाके में इस्लामिक अमीरात की सेना इलाके में पहुंच गई है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस धमाके में मस्जिद के इमाम मवालवी अमीर मोहम्मद काबुली भी मारे गए हैं।
अफगानिस्तान के न्यूज चैनल Tolo News के न्यूज के मुताबिक, काबुल के आपातकालीन अस्पताल ने कहा कि उसे घटना से 27 लोग मिले। हॉस्पिटल के ट्वीट में कहा गया 'PD17 क्षेत्र में एक विस्फोट के बाद अब तक हमारे अस्पताल में 27 लोग प्राप्त हुए हैं। उनमें से 5 बच्चे, जिनमें एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है'।
फिलहाल अब तक घायल हुए लोगों या फिर मौत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जबकि एक इस्लामिक मौलवी अमीर मोहम्मद काबुली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैल गई हैं और दावा किया जा रहा है कि वह विस्फोट में मारा गया था। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications