Kabul Airport पर रॉकेट से किये गए अटैक, कुछ देर पहले ही पहुंचे थे अमेरिकी रक्षा सचिव

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट पर कई रॉकेट के गिरने की खबर सामने आ रही है। अफगानिस्तान मीडिया के अनुसार, एयरपोर्ट पर कई रॉकेट गिरे हैं, जिसकी वजह से हवाईअड्डा खाली कराया जा चुका है। इस घटना के बाद फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई है। रॉकेट गिरने के कुछ देर बाद इसी एयरपोर्टे के पास 3 धमाके भी हुए हैं।

काबुल एयरपोर्ट पर कई रॉकेट गिरे, खाली करवाया गया हवाईअड्डा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 20 से 30 रॉकेट आकर एयरपोर्ट पर गिरे हैं। इस घटना से ऐसा लग रहा है कि किसी बड़ी साजिश के तौर काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट गिराए गए हैं। अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक, सभी रॉकेट एयरपोर्ट और उसके आसपास आकर गिरे हैं, लेकिन निशाना नाटो बेस उड़ाने को लेकर बनाया गया था।

आपको बता दें कि अमेरिकी रक्षामंत्री जिम मैटिस के काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यहां रॉकेट गिराए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी रक्षामंत्री की फ्लाइट लैंड करने के कुछ देर बाद ही यहां एक रॉकेट आकर गिरा और उसके बाद कई रॉकेट से एयरपोर्ट पर हमला किया गया।

यह घटना काबुल के हामिद करजई इंटरनेनशल एयरपोर्ट पर हुई है। सूत्रों की मानें तो अभी तक इससे किसी भी प्रकार की हताहत होने की खबर नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+