काबुल विस्फोट के बाद बोले जो बाइडेन, हमलावरों को हम माफ नहीं करेंगे, भूलेंगे नहीं, कहीं से भी ढूंढ़कर मारेंगे

काबुल, 27 अगस्त। काबुल एयरपोर्ट के पास हुए दो धमाकों में अभी तक 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जिस तरह से काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ देश से बाहर जाने के लिए इकट्ठा हो रही थी उसके बीच इस आतंकी हमले ने लोगों को बुरी तरह से तोड़ दिया है। काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों का नियंत्रण है। गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 12 अमेरिकी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर सामने आई है। इस आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि विस्फोट करने वालों को हम माफ नहीं करेंगे, हम भूलेंगे नहीं, इसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी। उन्हें कहीं से भी ढूंढ़कर मारेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हमे तालिबान और इस्लामिक स्टेट के बीच किसी भी तरह की मिलीभगत के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं।

Recommended Video

    Kabul Airport Attack: US President Joe Biden बोले- आतंकियों को छोड़ेंगे नहीं | वनइंडिया हिंदी
    joe

    काबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की मौत पर जो बाइडेन ने गुरुवार को दो मिनट का मौन रखा। बता दें कि इस आतंकी हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर है जबकि 18 जवान घायल हो गए हैं। यह आतंकी हमला आईएसआईएस के आतंकियों ने किया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड के कमांडर फ्रैंकलिन मैकेंजी ने बताया कि इस हमले को ISIS ने अंजाम दिया है।

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने कहा कि 2001 से अफगानिस्तान में 2300 सैनिक मारे गए हैं हम उनका सम्मान करते हैं, अफगानिस्तान में 20 हजार से अधिक जवान घायल हुए हैं अभी तक और 80 हजार से अधिक जवानों ने अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दी हैं, यह अमेरिका की सबसे लंबी लड़ाई थी। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि 14 अगस्त से अभी तक एक लाख से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+