के.वी. कामथ बने ब्रिक्स बैंक चीफ
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आईसीसीआई बैंक के पूर्व चेयरेमन के.वी.कामथ को ब्रिक्स बैंक का चेयरमेन बनाया गया है। इसका मुख्यालय चीन के प्रमुख शहर शिंघाई में रहेगा। बता दें कि ब्रिक्स समूह के देशों ब्राजील, रूस,भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा स्थापित किए गए नए विकास बैंक का एक अनौपचारिक नाम है ब्रिक्स बैंक।

पांच सालों तक
कामथ इस पद पर पांच सालों तक रहेंगे। सरकार ने सोमवार को इस बाबत घोषणा की।
स्वामी का नाम भी था
कुछ समय पहले तक इस पद के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का नाम भी चल रहा था। कहते हैं कि सरकार ने उनसे अनौपचारिक रूप से इस सवाल को पूछा था कि क्या वे इस पद को लेना चाहेंगे।
फैसला हुआ था
पिछले साल ब्रिक्स सम्मेलन में नए विकास बैंक की स्थापना का निर्णय हुआ था। तब ब्रिक्स देशों के बीच तय हुआ थाकि इसका पहला प्रमुख भारत से होगा। कामथ शिखर बैंकर है। वे इसपद को पाने की सारी शर्तें पूरी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications