Justin Trudeau: इकोनॉमी का बेड़ा गर्ग, ट्रंप से हुए ट्रोल, कनाडाई प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, आगे क्या होगा?

Justin Trudeau Resigns: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी में अपने नेतृत्व को लेकर घमासान के बीच अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उनकी लिबरल पार्टी के ज्यादातर सांसदों के विरोध के बाद, उनके लिए पहले से ही अल्पमत सरकार को चलाना काफी मुश्किल हो गया था।

पिछले महीने ट्रूडो सरकार को तब बड़ा झटका लगा था, जब उनकी वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से उनपर भी इस्तीफा देने का भारी दबाव बन गया था। जस्टिन ट्रूडो ने कहा, कि यह उनके लिए साफ हो गया है, कि वे "आंतरिक लड़ाइयों के कारण अगले चुनावों के दौरान नेता नहीं रह सकते।"

Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns

उन्होंने लिबरल पार्टी के नए नेता के चुने जाने तक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, "मैं किसी लड़ाई का सामना करने से आसानी से पीछे नहीं हटता, खासकर जब यह हमारी पार्टी और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो। लेकिन मैं यह काम इसलिए करता हूं, क्योंकि कनाडा के लोगों के हित और लोकतंत्र की भलाई मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।" अपने भाषण के दौरान ट्रूडो ने कहा, कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है।

कनाडा की राजनीति में आगे क्या होगा? (Canada Prime Minister Justin Trudeau Resigns)

मामले से परिचित एक अधिकारी ने कहा, कि संसद, जो 27 जनवरी को फिर से शुरू होने वाली थी, वो 24 मार्च तक निलंबित रहेगी। इस दौरान लिबरल पार्टी के अंदर नये नेता का चुनाव किया जाएगा।

ट्रूडो ने कहा, "कनाडा की लिबरल पार्टी हमारे महान देश और लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संस्था है। लिबरल पार्टी का नया प्रधानमंत्री और नेता अगले चुनाव में इसके मूल्यों और आदर्शों को आगे ले जाएगा।" उन्होंने कहा, कि "मैं आने वाले महीनों में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।"

Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns

जस्टिन ट्रूडो कनाडा की सत्ता में कैसे आए थे?

जस्टिन ट्रूडो, 10 साल के कंजर्वेटिव पार्टी के शासन के बाद 2015 में देश की सत्ता में आए थे और शुरूआती समय में उनके उदारवादी शासन के लिए उनकी काफी सराहना की गई थी। लेकिन, समय बीतने के साथ उनके कई फैसलों ने उन्हें काफी अलोकप्रिय बना दिया, जिनमें भोजन और आवास की बढ़ती लागत और बढ़ते आव्रजन शामिल हैं।

राजनीतिक उथल-पुथल कनाडा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कठिन मौके के बीच आई है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है, कि अगर सरकार अमेरिका में प्रवासियों और ड्रग्स के प्रवाह को नहीं रोकती है, तो वे सभी कनाडाई सामानों पर 25% टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप के इस ऐलान के बाद जस्टिन ट्रूडो भागे भागे अमेरिका पहुंचे थे और फ्लोरिडा में उनसे मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और यहां तक कह डाला, कि अगर वो टैरिफ में कोई रियायत चाहते हैं, तो कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य घोषित कर दें और खुद गवर्नर बन जाएं।

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ये बातें जस्टिन ट्रूडो के मुंह पर कही और बाद में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर भी इसे लिखा, जिसे ट्रूडो के लिए अपमान माना गया।

कनाडा, अमेरिका को तेल और प्राकृतिक गैस बेचता है, और स्टील, एल्युमीनियम और ऑटो के लिए अपने उत्तरी पड़ोसी पर भी निर्भर करता है। पद छोड़ने के लिए बढ़ते दबाव के बावजूद, ट्रूडो ने हाल के हफ्तों में सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे रखी।

कनाडा में राजनीतिक उथल-पुथल

कनाडा की पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने 16 दिसंबर को ट्रूडो के मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने ट्रंप की धमकियों के मद्देनजर ट्रूडो की कुछ आर्थिक नीतियों की आलोचना की। आवास मंत्री के इस्तीफे के तुरंत बाद किए गए इस कदम ने पूरे देश को चौंका दिया और इस बात पर सवाल खड़े कर दिए, कि तेजी से अलोकप्रिय होते जा रहे ट्रूडो कितने समय तक अपने पद पर बने रह सकते हैं।

फ्रीलैंड और ट्रूडो हाल ही में घोषित दो नीतियों पर असहमत थे, जिनमें बच्चों के कपड़ों से लेकर बीयर तक के सामानों पर अस्थायी बिक्री टैक्स में छूट, और हर नागरिक को 250 कनाडाई डॉलर ($174) का चेक भेजने की योजना शामिल था। फ्रीलैंड, जो उप प्रधान मंत्री भी थी, उन्होंने कहा था, कि टैरिफ के खतरे के सामने कनाडा "महंगे राजनीतिक हथकंडे" बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+