World's Hottest Day: 'बढ़ता ताप मौत की आहट', 3 जुलाई रहा दुनिया का सबसे गर्म दिन, क्यों?
World's Hottest Day: देश के कई राज्य इस वक्त मानसूनी बारिश की चपेट में हैं। भारी बारिश के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। गुजरात और असम में तो बाढ़ जैसे हालात पेदा हो गए हैं। आपको बता दें कि मौसम के उलटफेर से केवल हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया तंग है।

इस बार हमारे यहां मार्च में जून वाली गर्मी पड़ी तो अप्रैल-मई में दिल्ली में जनवरी वाली धुंघ दिखाई दी तो वहीं दूसरी ओर तीन जुलाई यानी कि बीता सोमवार दुनिया को सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। जिसकी जानकारी अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्रेडिक्शन ने दी है।
ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में उलटफेर
उसकी ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पूरी दुनिया के मौसम में उलटफेर देखने को मिला है। जलवायु परिवर्तन की वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में 'लू 'की अवधि और तीव्रता बढ़ गई है, सोमवार को धरती का तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने साल 2016 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
गर्मी के आगोश में धरती के कई हिस्से
आपको बता दें कि इस वक्त चीन, साउथ अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्र पूरी तरह से गर्मी के आगोश में हैं। धरती का लगातार बढ़ रहा ताप खतरे की घंटी है। नेशनल सेंटर की रिपोर्ट में सीधे तौर पर कहा गया है कि 'बढ़ता ताप मौत की आहट है' इसलिए सभी को इस बारे में विस्तार से और गंभीरता से सोचना काफी जरूरी है।
हिमाचल और उत्तराखंड में 'येलो अलर्ट' जारी
जहां दुनिया का ये हाल है वहीं दूसरी ओर भारत के 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस पूरे हफ्ते भारी बारिश होगी तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में 'येलो अलर्ट' जारी है।
भारत के 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका
आईएमडी ने जिन जगह पर भारा बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनके नाम हैं-यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और गुजरात। जबकि आज बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश और केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications