विकीलीक्स फाउंडर जूलियन असांजे के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में दर्ज हुआ केस!
वॉशिंगटन। विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे के खिलाफ अमेरिका की एक कोर्ट में केस दायर हुआ है। असांजे के खिलाफ केस अगस्त माह में वर्जिनिया स्थित अलेक्जेंड्रिया की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर हुआ है। इस बात की जानकारी दुर्घटनावश अभियोजन पक्ष की तरफ से की गई। अमेरिकी अभियोजकों को असांजे के खिलाफ सीलबंद लिफाफे में कुछ डॉक्यूमेंट्स मिले थे और इन्हीं डॉक्यूमेंट्स से उन्हें केस के बारे में पता लगा।

असांजे की वेबसाइट विकीलीक्स की ओर से अमेरिकी सरकार को लेकर साल 2010 में कई तरह के खुलासे किए गए थे। अभी तक इस बारे में पता नहीं चल सका है कि जो केस दर्ज हुआ है उसमें असांजे पर क्या आरोप लगे हैं। अभियोजकों का कहना है कि उन्होंने जो डॉक्यूमेंट्स फाइल किए हैं, वे गलती से फाइल हो गए हैं। इसके साथ ही अभियोजन पक्ष के वकीलों ने जज से कहा कि वह क्रिमिनल केस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को सील कर दे। यह केस असांजे से जुड़ा नहीं है। सूत्रों की ओर से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया गया है कि शुरुआत में यह डॉक्यूमेंट सील ही था लेकिन इस हफ्ते इसकी सील क्यों हटाई गई, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं ट्विटर पर विकीलीक्स का कहना है कि यह पूरी तरह से कट-पेस्ट की गलती है।












Click it and Unblock the Notifications