जॉर्डन में जहरीली गैस के रिसाव से बड़ा हादसा, अब तक 10 की मौत, 200 अचेत
अम्मान, 27 जून: पश्चिमी एशियाई देश जॉर्डन में जहरीली गैस के रिसाव के चलते बड़ा हादसा हो गया है। यहां के शहर अकाबा में जहरीली गैस से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग इस हादसे की चपेट में आकर घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह भयावह हादसा उस वक्त हुआ, जब जॉर्डन के बंदरगाह पर एक टैंक में भरी इस गैस को दूसरी जगह पर ट्रांसफर किया जा रहा था। तब ही टैंक से कुछ तकनीकी खामियों की वजह से गैस फैलने लग गई और उसको मौके पर काबू नहीं किया जा सका। ऐसे में 10 लोगों ने उसकी चपेट में आकर दम तोड़ दिया।
जॉर्डन के अल-गद न्यूजपेपर के मुताबिक मौके पर मौजूद सरकारी अफसरों ने इलाको तुरंत खाली करा दिया है। वहीं घायलों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरे एरिया को सील कर दिया है। वहीं जहरीली गैस के रिसाव को रोकने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर काम में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications