सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच जॉर्डन के पीएम हनी अल-मुल्की ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। जॉर्डन के प्रधानमंत्री हनी अल मुल्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। किंग अब्दुल्ला II से मुलाकात के बाद उन्होंने ये फैसला लिया। अधिकारियों ने बताया कि देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। जॉर्डन की सेना से संबंधित एक वेबसाइट के मुताबिक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रधानमंत्री हनी-अल-मुल्की ने इस्तीफा दे दिया है। किंग अब्दुल्ला II ने पीएम के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच जॉर्डन के पीएम ने दिया इस्तीफा

जॉर्डन में पिछले कुछ दिनों से लोग सड़क पर हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की नाराजगी बढ़ती महंगाई के साथ-साथ सरकार की ओर से सेल्स टैक्स और इनकम टैक्स बढ़ाने को लेकर भी है। लोगों का कहना है कि सरकार ने टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी फैसले के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से के बाद किंग अब्दुल्ला II ने पीएम हनी अल-मुल्की को मुलाकात के लिए बुलाया। इसी मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मुल्की ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया।

बता दें कि हनी अल-मुल्की मई 2016 में जॉर्डन के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें बिजनेस फ्रेंडली राजनेता माना जाता है। उन्हें देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का भी श्रेय दिया जाता है। हालांकि जॉर्डन लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यही वजह है कि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+