'जब लगेगा मर गई, मैं उसकी डेडबॉडी से सेक्स करूंगा...', जॉनी डेप EX-वाइफ के साथ करना चाहते थे ऐसी हरकत
'जब लगेगा मर गई, मैं उसकी डेड बॉडी से सेक्स करूंगा...', जॉनी डेप EX-वाइफ के साथ करना चाहते थे ऐसी हरकत
वॉशिगंटन, 24 अप्रैल: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम ग्लोबल स्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड का केस इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। 58 वर्षीय जॉनी डेप और 35 वर्षीय एक्ट्रेस एम्बर हर्ड का 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा इन दिनों अमेरिका के कोर्ट में चल रहा है। जॉनी डेप की एक्स-वाइफ ने अभिनेता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का साल 2017 में तलाक हो गया था। असल में जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के खिलाफ 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस किया है। इसी केस के सिलसिले में 21 अप्रैल को जॉनी डेप से कोर्ट में एम्बर हर्ड के वकील के कुछ सवाल-जवाब किए, जिसमें कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं।

'चलो एम्बर को जला देते हैं...'
कोर्ट में जॉनी डेप के एक्टर पॉल बेटनी को भेजे गए एंबर हर्ड के बारे में अपमानजनक मेसेज पढ़े गए। जिसको सुनकर हर कोई परेशान रह गए। जॉनी डेप ने 2013 में पॉल बेटनी को मैसेज में एम्बर हर्ड को जलाने और डूबने की बात कही थी। एम्बर हर्ड के वकील बेंजामिन रॉटनबॉर्न के मुताबिक ये मैसेज जून 2013 में भेजे गए थे, वो भी एम्बर क शादी से पहले। जॉनी डेप ने मैसेज किया, ''चलो एक काम करते हैं, एम्बर को जला देते हैं।' इसका जवाब देते हुए पॉल बेटनी ने लिखा, ''नहीं एम्बर को, नहीं जलाना चाहिए क्योंकि वह बहुत खूबसूरत दिखती हैं। हमें उसे पानी में डुबोकर देख सकते हैं। क्या सोचते हो...। तुम्हारे पास स्वीमिंग पूल है।''

'जब मुझे लगेगा वो मर गई, मैं उसकी बॉडी के साथ सेक्स करूंगा...'
पॉल बेटनी के मैसेज पर जॉनी डेप ने कहा, ''हां, चलो उसे जलाने से पहले डुबो देते हैं। जब मुझे लगेगा कि वह मर गई है तो मैं उसकी उसकी जली हुई बॉडी से सेक्स करूंगा।'' कोर्ट में इन सब बातों को सुनने के बाद एम्बर हर्ड के वकील बेंजामिन ने जॉनी से पूछा, ''क्या आप उस महिला के बारे में, ऐसा कुछ लिख सकते हो...जो बाद में आपकी पत्नी बन गई।'' जवाब में जॉनी ने कहा, 'हां।'

'पॉल बेटनी के साथ ड्रग्स लेते थे जॉनी डेप...'
एम्बर हर्ड के वकील बेंजामिन रॉटनबॉर्न ने जॉनी डेप के शराब और नशीली दवाओं के दुरुपयोग का उल्लेख करते हुए पूछा: "पॉल बेट्टनी आपका एक अच्छा दोस्त है जिसके साथ आपने ड्रग्स किया है?" जिसका जॉनी डेप ने जवाब देते हुए कहा, ''हां, मैंने ब्रिटिश अभिनेता पॉल बेट्टनी के साथ कोकीन, गोलियां लीं और शराब पी थी, जो कि विजन को चित्रित करने और जे.ए.आर.वी.आई.एस को आवाज देने के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं।''

नशे में किचन में तोड़फोड़ कर रहे थे जॉनी डेप
इस बातचीत के बाद एम्बर हर्ड के वकील बेंजामिन रॉटनबॉर्न ने कोर्ट में जॉनी डेप का एक वीडियो दिखाया। ये वीडियो एम्बर हर्ड ने खुद रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में जॉनी डेप शराब के नशे में किचन में तोड़फोड़ कर रहे हैं। वहीं वीडियो में जॉनी एंबर पर शराब फेंकते भी नजर आ रहे हैं।

शादी से लेकर तलाक तक, जानें जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के रिश्ते के बारे में
बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर हर्ड की मुलाकात 2009 में एक-दूसरे से हुई थी। कुछ सालों तक एक-दूसरे से डेट करने के बाद 2015 में जॉनी डेप और एम्बर हर्ड ने शादी की। और 2016 मे दोनों ने तलाक का अर्जी डाली और 2017 में इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

जॉनी डेप पर कई आरोप लगाए थे एम्बर हर्ड ने
एम्बर हर्ड हाल ही कोर्ट में सुनवाई के दौरान दावा किया कि जॉनी डेप ने उनके साथ मेंटली और फिजिकिली दोनों तरह से टॉर्चर किया है। एम्बर ने दावा किया कि जॉनी डेप ने उनका यौन शोषण किया था। एम्बर हर्ड के वकीलों का दावा था कि जॉनी डेप ने एक बार एक्ट्रेस का गाउन फाड़कर प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल घुसा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications