पृथ्वी की कक्षा में पहली बार जाने वाले अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का निधन

अमेरिका के महान अतंरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। ग्लेन पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश किया था।

न्यूयार्क। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का निधन हो गया। 95 साल के ग्लेन लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से परेशान थे। पृथ्वी कक्षा में पहली बार प्रवेश करने वाले ग्लेन का गुरुवार को अमेरिका में निधन हो गया। ग्लेन की मौत पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

john glenn

आपतो बता दें कैंसर से पीड़ित ग्लेन को पिछले हफ्ते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जॉन 23 साल तक अमेरिकी स्पेस रिसर्च से जुड़े रहे तो वहीं 24 साल वो ओहायो से डेमोक्रेटिक सीनेटर के रूप में कार्य किया था। जॉन ने 3 बार पृथ्वी की कक्षा का चक्कर लगाया। वो दुनिया के पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश किया।

ग्लेन ने साल 1962 में पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा की। उसके बाद साल साल 1998 में वो दूसरी बार अंतरिक्ष गए। तीसरी बार वो तब गए जब उनकी उम्र 77 साल की हो चुकी थी। उन्हें साल 2012 में अमेरिका के सम्मानित पुरस्कार प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से नवाजा गया था।

पिछले कुछ सालों से वो बीमार चल रहे थे। साल 2014 मे उनके दिल का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद से उनकी तबियत लगातार गिरने लगी। जॉन ग्लेन 'मर्करी 7' अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे। आपको बता दें कि इस मिशन के बाकी यात्रियों की मौत पहले ही हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+