जो बाइडेन ने पीएम मोदी की यात्रा से जुड़ा वीडियो किया शेयर, कहा- भारत-US की दोस्ती सबसे खास
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका दौरे पर थे जहां वे राष्ट्रपति बाइडेन के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मसले पर बात हुई।
पीएम मोदी का दौरा खत्म होने के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस राजकीय यात्रा से जुड़ा एक वीडियो मेंटाज साझा करते हुए ट्वीट किया है।

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती विश्व के लिए अहम है और यह पहले से कहीं अधिक प्रगाढ़, करीबी और अधिक गतिशील है।
जो बाइडेन के इस पोस्ट पर पीएम मोदी का भी जवाब आया है। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, जो बाइडन। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती दुनिया की भलाई के लिए एक शक्ति है और यह धरती को बेहतर बनाएगी। मेरी हाल की यात्रा में जो बातें सामने आई हैं, उससे हमारा बंधन और भी मजबूत होगा।
भारतीय समय के मुताबिक, 20 जून को अमेरिका पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट वेलकम मिला। इसके बाद पीएम मोदी ने टेस्ला के को-फाउंडर और ट्विटर ओनर एलन मस्क समेत नोबेल विजेता, इकोनॉमिस्ट, आर्टिस्ट, साइंटिस्ट, स्कॉलर जैसी 24 हस्तियों से मुलाकात की।
इस ऐतिहासिक दौरे के बीच दोनों देश के नेताओं ने अपनी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी के राजकीय दौरे को नयाब बनाने के लिए जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक भव्य स्वागत समारोह, एक राजकीय डिनर का आयोजन किया।
इसके बाद गुरुवार को पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित किया था। वह ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे नेता और भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। PM मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में संसद को धन्यवाद दिया। भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए उन्होंने कहा- AI का मतलब है, अमेरिका और इंडिया।












Click it and Unblock the Notifications