जो बाइडेन की चीन को दो टूक, रूस की मदद की तो होंगे गंभीर आर्थिक परिणाम

ब्रूसेल्स, 25 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को नाटो की बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साफ कर दिया है कि अगर वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करते हैं तो चीन को कड़े आर्थिक प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। बाइडेन ने कहा कि मेरी शी जिनपिंग से बहुत ही सीधी बात हुई है पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर। मैंने साफ कहा कि इसे कोई धमकी ना मानें लेकिन यह भी स्पष्ट रूप से समझें कि रूस की मदद के क्या परिणाम हो सकते हैं। मुझे लगता है कि चीन इस बात को समझता है कि उसकी आर्थिक भविष्य बहुत हद तक पश्चिमी देशों से जुड़ा है बजाए रूस के। मैं आशावान हूं कि चीन रूस के साथ नहीं जुड़ेंगे।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस को लेकर America ने India पर क्या बोला? | वनइंडिया हिंदी
    biden

    शी जिनपिंग से पिछले हफ्ते हुई बातचीत के बारे में बताते हुए जो बाइडेन ने कहा कि चीन पश्चिमी देशों के साथ मजबूत आर्थिक संबंध चाहता है। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन और रूस यूरोप के लिए खाद्य पदार्थ के अहम निर्यातक हैं, ऐसे में खाद्य पदार्थों की किल्लत हो सकती है। आर्थिक प्रतिबंध सिर्फ रूस पर ही नहीं लगे गए हैं बल्कि यह कई अन्य देशों पर भी लगाए गए हैं, यह यूरोपियन देश और हमारे देश पर भी लगे हैं। जी 7 में हमारी लंबी चर्चा हुई, अमेरिका और कनाडा गेंहू के सबसे बड़े निर्यातक मे से एक हैं, हम दोनों ने चर्चा की कि आखिर कैसे खाद्य पदार्थों का निर्यात बढ़ाया जा सकता है। हमने यूरोपियन देशों से भी खाद्य पदार्थों के सीमित निर्यात पर पाबंदी हटाने की बात कही है।

    बाइडेन ने कहा कि वह शुक्रवार को पोलैंड जाएंगे और यहां वह यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही बाइडेन ने कहा कि मेरा मानना है कि रूस को जी-20 से बाहर करना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि रूस को जी-20 से बाहर किया जाए, लेकिन यह जी-20 पर निर्भर करता है। बता दें कि इससे पहले बाइडेन ने साफ कहा था कि अगर रूस रासायनिक हमला करता है तो अमेरिका इसका जवाब जरूर देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+