रूस और बेलारूस के साथ सामान्य व्यापारिक रिश्ते भी खत्म करेंगे जो बाइडेन
वॉशिंगटन, 08 अप्रैल। रूस के खिलाफ एक के बाद एक लगातार प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका कदम उठा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से गुरुवार को कहा गया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस और बेलारूस के साथ व्यापारिक रिश्तों को खत्म करने के लिए मसौदे पर हस्ताक्षर करेंगे। वह ना सिर्फ रूस और बेलारूस के साथ सामान्य व्यापारिक संबंध को खत्म करने के मसौदे पर हस्ताक्षर करेंगे बल्कि रूस से अमेरिका को तेल के आयात पर भी प्रतिबंध लगाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति इसका समर्थन करते हैं, उन्होंने हमेशा से इस बात को दोहराया भी है, वह जल्द ही इसपर हस्ताक्षर करेंगे।

Recommended Video
अमेरिकी संसद ने गुरुवार को इस प्रस्ताव को पास करते हुए फैसला लिया कि रूस और बेलारूस के साथ पर्मानेंट नॉर्मल ट्रेड रिलेशन को यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच खत्म किया जा रहा है। सदन ने एचआर 7108 को पास करते हुए रूस और बेलारूस के साथ ट्रेड रिलेशन को खत्म करने का फैसला लिया जिसके पक्ष में 100 वोट पड़े। इस फैसले के बाद अमेरिका को WTO द्वारा निर्धारित टैरिफ को बढ़ाने का अधिकार मिलेगा। व्हाइट हाउस की सेक्रेटरी ने कहा कि अमेरिका ने 1.7 बिलियन डॉलर के हथियार यूक्रेन को मौजूदा युद्ध के दौरान मुहैया कराए हैं।
प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि युद्ध की शुरुआत से ही हम यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहे हैं, हमने इस मदद को अभी तक नहीं रोका है, हमने यूक्रेन को सैन्य मदद मुहैया कराने से भी हाथ पीछे नहीं किया है। पेंटागन की ओर से जो रिलीज जारी की गई है उसमे कहा गया है कि बाइडेन प्रशासन ने फैसला लिया है कि वह यूक्रेन को रूस के खिलाफ अतिरिक्त मदद मुहैया कराई जाएगी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि यूक्रेन की हम हर समय मदद करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सुरक्षा से जुड़ी उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications