पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के बाइडेन, बोले- ट्रंप ने बहुत बड़ी गलती कर दी, ईरान पर बल प्रयोग की दी धमकी
राष्ट्रपति जो बाइडेन की यह टिप्पणी ईरान के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच आई है। बता दें कि, बाइडेन को मध्य पूर्व के प्रमख सहयोगियों के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
यरुशलम, 14 जुलाई : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ईरान न्यूक्लियर डील (Joe Biden on Iran nuclear deal)को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, ट्रंप के शासन काल में ईरान परमाणु समझौते को समाप्त करने का फैसला गलत था। उन्होंने कहा कि, ट्रंप ने यह काम करके सबसे बड़ी गलती की थी। उन्होंने कहा कि, ट्रंप की गलती की वजह से आज ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के करीब है।


ईरान पर बाइडेन का निशाना
बता दें कि, राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा हस्ताक्षरित ईरान परमाणु समझौता, 2015 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समाप्त कर दिया था। बाइडेन ने इजरायल के एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में ईरान को बदतर बताते हुए कहा कि, उस देश से बदतर जो चीज मौजूद है वह ईरान का परमाणु हथियार है।

बाइडेन के बयान पर ध्यान दें
राष्ट्रपति जो बाइडेन की यह टिप्पणी ईरान के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच आई है। बता दें कि, बाइडेन को मध्य पूर्व के प्रमख सहयोगियों के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के सहयोगी देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के लिए लगातार दबाव बनाने की बात कर रहे हैं। बता दें कि, 2015 में ईरान के साथ परमाणु समझौता हुआ था। अब अमेरिका को साथी देशों को लगता है कि, उस समझौते को फिर से आगे बढ़ाने का प्रयास फीकी पड़ रही है।

ईरान के खिलाफ बल प्रयोग करेंगे
जो बाइडेन ने आगे साक्षात्कार में कहा कि, वह ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अंतिम उपाय के तौर पर बल का प्रयोग करेंगे। राष्ट्रपति ने आगे कहा, वह आईआरजीसी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को विदेशी आतंकवादी सूची में रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, भले ही यह एक संभावित सौदे को खत्म कर दे।

क्या है बाइडेन का उद्देश्य
बता दें कि, बाइडेन की इजरायल यात्रा का उद्देश्य अमेरिका का ईरान के खिलाफ एक क्षेत्रीय गठबंधन बनाकर उस पर भारी दबाव बनाना है। अमेरिका ने साथ ही खाड़ी देशों से ईरानी हमलों के खिलाफ अपने सभी हवाई और मिसाइल रक्षा प्रणालियों को जुटाने का आग्रह किया है। साक्षात्कार के क्रम में बाइडेन ने ट्रंप की नीतियों की आलोचना कर डाली। उन्होंने कहा कि, लोगों को ऐसा लगता था कि, हम मध्य पूर्व से दूर चले गए और इस खाली जगह को रूस और चीन भरने की कोशिश करेंगे, हम ऐसा नहीं होने देंगे। बता दें कि, बाइडेन ने इजरायल, वेस्ट बैंक और सऊदी अरब की अपनी यात्रा पर जोर दिया है। उनका उद्देश्य इस क्षेत्र में स्थिरता की दिशा में काम करना है।

इजरायल हमारा दोस्त
राष्ट्रपति ने कहा कि वह अन्य प्रगतिशील डेमोक्रेट्स से असहमत हैं जो इजरायल के घोर आलोचक हैं और देश को अमेरिकी सहायता को चुनौती देते हैं। बाइडेन ने आगे कहा कि, इजरायल एक लोकतंत्र है। इजरायल अमेरिका का सहयोगी है, दोस्त है।

ट्रंप को फिर चुनाव लड़ने का न्यौता दिया बाइडेन ने
बाइडेन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक रीमैच खेलना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications