हजारों लड़कियों से संबंध, ड्रग्स की लत, राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर सनसनीखेज खुलासे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर हजारों लड़कियों से संबंध रखने और मादक पदार्थों का सेवन करने का खुलासा हुआ है।
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गये हैं और उनके ऊपर हजारों लड़कियों से संबंध बनाने, ड्रग्स लेने जैसे बेहद सनसनीखेज आरोप लगे हैं। जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन के लैपटॉप को जब खोला गया तो ऐसी ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने अमेरिकी राजनीति को गर्म कर दिया है। जो बाइडेन के लैपटॉप से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी काफी सनसनीखेज खुलासे किए गये हैं। डेलीमेल ने हंटर बाइडेन पर खुलासा करते हुए लिखा है कि हंटर बाइडेन कॉलेज जमाने से ही ड्रग्स एडिक्ट रहे हैं और उनका 10 हजार से ज्यादा लड़कियों से संबंध रहा है। हंटर बाइडेन के ऊपर वेश्यावृति में शामिल होने का खुलासा हुआ है। (तस्वीर सौजन्य- डेली मेल)

जो बाइडेन के बेटे पर खुलासा
कुछ समय पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बेटी को लेकर खुलासा हुआ था कि वो कॉलेज जमाने में ड्रग्स एडिक्ट थीं और अब उनके बेटे हंटर बाइडेन को लेकर सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। हंटर बाइडेन के लैपटॉप से हजारों विवादित तस्वीरें मिली हैं, जिसमें वो अलग अलग लड़कियों से संबंध बनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं सैकड़ों तस्वीरें ऐसी हैं, जो दिखाई नहीं जा सकती है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक हंटर बाइडेन के लैपटॉप से 1 लाख से ज्यादा एसएमएस, 2 हजार से ज्यादा तस्वीरें और कई दर्जन वीडियो मिले हैं।

हजारों वेश्याओं से संबंध
डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन का हजारों वेश्याओं से संबंध रहा है। और वो उनसे संबंध बनाते वक्त उसका वीडियो भी रिकॉर्ड करते थे। जो बाइडेन के बेटे पर हुए सनसनीखेज खुलासे के बाद अमेरिका में सवाल पूछे जा रहे हैं कि अगर जो बाइडेन के बेटे की जगह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार का कोई सदस्य होता तो अब तक पूरी दुनिया इसे अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बना चुकी होती, लेकिन आरोपी जो बाइडेन का बेटा है, इसीलिए सभी लोग चुप्पी साधे हुए हैं।

सेक्स एडिक्ट हैं हंटर बाइडेन!
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें दिख रहा है कि हंटर बाइडेन एक महिला के बालों को पकड़कर जोर से खींच रहे हैं। इसके अलावा भी कई तस्वीरें हैं। हंटर बाइडेन की एक और तस्वीर लीक हुई है, जिसमें दिख रहा है कि उनके ऊपर दो टॉपलेस महिलाएं बैठी हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सवाल पूछा जा रहा है कि क्या जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन सेक्स एडिक्ट हैं।

काफी ज्यादा डार्क है हंटर की लाइफ
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन की उम्र 51 साल है और उन्होंने कुछ समय पहले अपनी ऑटोबॉयोग्राफी को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। अपनी ऑटोबॉयोग्राफी में जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन ने लिखा था कि उन्होंने काफी सालों तक ड्रग्स लिया और सैकड़ों लड़कियों के साथ उनके संबंध रहे हैं। लेकिन, डेली मेल ने खुलासा करते हुए लिखा है कि हंटर बाइडेन ने जो खुलासा किया है, वो कुछ भी नहीं है। बल्कि, हंटर बाइडेन की जिंदगी काफी ज्यादा काली है और किताब में कई विवादित चीजों का जिक्र तक नहीं किया गया है।

पापों की प्रायश्चित
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जो बाइडेन और उनके बेटे हंटर बाइडेन के संबंध काफी तनावपूर्ण रहे हैं, जिसकी बात उनकी किताब में नहीं की गई है। वहीं, लीक्ड मैसेज से खुलासा हुआ है कि हंटर बाइडेन ने जो बाइडेन से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी चर्चा की थी। एक मैसेज में हंटर बाइडेन ने अपने पिता जो बाइडेन को लिखा था कि आपको अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ना ही होगा और क्योंकि इसी के सहारे मैं अपनी पापों की प्रायश्चित कर सकता हूं।

लैपटॉप में कैद सैकड़ों राज
जो बाइडेन के बेटे को लेकर तमाम खुलासे उनकी लैपटॉप से हुए हैं। साल 2019 में हंटर बाइडेन अपना लैपटॉप एक दुकान में ठीक कराने के लिए गये थे। हंटर बाइडेन ने बाद में कहा था कि उनका एक लैपटॉप चोरी भी हो चुका है। सिर्फ जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन ही नहीं, उनकी बेटी एश्ले बाइडेन ड्रग्स रखने के आरोप में 1999 में गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। 1999 में जो बाइडेन की बेटी एश्ले बाइडेन को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त एश्ले बाइडेन तुलेन यूनिवर्सिटी में कल्चरल एंथ्रोपॉलिजी की पढ़ाई कर रही थीं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications