अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले मुझे भी है कैंसर! लोग हुए हैरान, पूछा- ये खुलासा है या गलती?

वाशिंगटन, 21 जुलाईः अपने भाषणों के दौरान अक्सर गलतियां करते रहने वाले जो बाइडेन ने एक बार फिर से ऐसी गलती कर दी जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। जो बिडेन ने बुधवार को कहा कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद उनके बयान से पूरी दुनिया में हलचल मच गयी। कई लोग यह जानने को आतुर हो गए कि बाइडेन का यह बयान गलत है या सच में उन्होंने इसका खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जाने लगीं।

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कह रहे हैं कि उन्हें कैंसर है। बाइडेन बुधवार को ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बारे में भाषण दे रहे थे, जिसमें वह अपने गृहनगर के पास तेल रिफाइनरियों से उत्सर्जन के प्रभावों का वर्णन कर रहे थे। बिडेन ने कहा, "इसीलिए मुझे और कई अन्य लोगों के साथ मैं बड़ा हुआ हूं, जिन्हें कैंसर है और क्यों सबसे लंबे समय तक डेलावेयर में देश में कैंसर की दर सबसे ज्यादा थी।"

बाइडेन ने बताया कारण

बाइडेन तेल रिफाइनरियों से होने वाले उत्सर्जन के नुकसान पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने गृहनगर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी मां हमें पैदल चलने की जगह गाड़ी से यात्राएं किया करती थीं। इस दौरान गाड़ी की खिड़की पर तेल चिपक जाता था जिसे हटाने के लिए हमें वाइपर का इस्तेमाल करना पड़ता था। उन्होंने आगे कहा कि यही वजह है कि मुझे और मेरे साथ बड़े हुए तमाम लोगों को कैंसर है और इसलिए सबसे अधिक समय तक डेलावेयर में कैंसर दर देश में सबसे ज्यादा रही।

बाइडेन को था स्किन कैंसर

बाइडेन को था स्किन कैंसर

यह क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों में यह जानने की होड़ मच गयी कि राष्ट्रपति सही हैं या वे ऐसे ही बोल रहे हैं। इसके बाद व्हाइट हाउस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति स्किन कैंसर के इलाज का जिक्र कर रहे थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार ग्लेन केसलर के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि बाइडेन का गैर-मेलेनोमा कैंसर पद संभालने से पहले हटा दिया गया था।

पहले भी कर चुके हैं गलतियां

पहले भी कर चुके हैं गलतियां

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्ररपति ने अपने बयान से लोगों को चौंका दिया है। कुछ दिनों पहले जो बाइडन टीवी पर एक स्पीच दे रहे थे। टेलीप्रॉम्टर देखकर बोलते हुए बाइडन ने गलती से टेलीप्रॉम्टर पर दिए निर्देश को भी भाषण का हिस्सा समझकर पढ़ दिया। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में बाइडन कहते सुनाई दिए- 'एंड ऑफ कोट, रिपीट द लाइन'। इस पर लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति की खूब चुटकी ली। काफी समय तक उनका ये वीडियो क्लिप ट्रेंड होता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+