वीडियो में कॉलगर्ल के साथ दिखे जो बाइडेन के बेटे, प्रदर्शनकारी ने प्रेसीडेंट से पूछ लिया ये सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का वक्त अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि उनके बेटे हंटर बाइडन के कुछ ऐसे वीडियो लीक हो चुके हैं जो उन्हें भारी मुसीबत में डाल सकते हैं। हंटर की तस्वीरें और वीडियो कई वेबसाइट पर तैर रहे हैं।

वाशिंगटन, 12 जुलाईः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का वक्त अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि उनके बेटे हंटर बाइडन के कुछ ऐसे वीडियो लीक हो चुके हैं जो उन्हें भारी मुसीबत में डाल सकते हैं। हंटर की तस्वीरें और वीडियो कई वेबसाइट पर तैर रहे हैं। इस 18 सेकेंड के वीडियो क्लिप में हंटर बाइडेन को एक कॉलगर्ल से बात करते देखा जा सकता है, जिसमें वह उससे ड्रग्स के बारे में पूछ रहे हैं।

18 सेकेंड का है वीडियो

18 सेकेंड का है वीडियो

वीडियो में हंटर बाइडेन को कॉलगर्ल से क्रैक के बारे में पूछते देखा गया है। क्रैक कोकिन का रॉक फ्रॉम है। इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह बाइडेन के मोबाइल और लैपटॉप से सामने आई हैं। सीक्रेट सर्विस ने भी सोमवार को इसके बारे में पुष्टि की। इसके मुताबिक हंटर बाइडेन के आईक्लॉउड अकाउंट से जो भी सामग्री सामने आई है, उस पर नजर रखी जा रही है। स्वाभाविक रूप से यह वीडियो कुछ ही समय में पूरी दुनिया में वायरल हो गया।

धूम्रपान करते नजर आए हंटर

इस वीडियो में स्पष्ट रूप से जूनियर बाइडेन का चेहरा देखा जा सकता है। इसमें वह धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं। और ड्रग्स के साथ दिख रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी चुनावों में भी हंटर बाइडेन की इस छवि को लेकर खूब सवाल उठे थे। इसी बीच जो बाइडेन को उस वक्त शर्मनाक हालात का सामना करना पड़ा जब भाषण देते वक्त एक प्रदर्शकारी ने उनसे इस बारे में सवाल पूछ लिया।

बाइडेन से पूछा सवाल

प्रदर्शनकारी ने उसने पूछा कि क्या वह अपने बेटे के लीक फोटो और वीडियो के बारे में जानते हैं? इस पर प्रेसीडेंट उसे चुप होने को बोलते हैं। गौरतलब है कि आरोप यह भी हैं कि जो बाइडेन के बेटे ने सेक्स वर्कर्स के ऊपर लाखों रुपए खर्च किए थे। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है पांच महीने के अंदर ही करीब 24 लाख रुपए उड़ा गए थे। यह खर्च नवंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच किए गए थे। उस वक्त बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं थे। गौरतलब है कि कुछ हैकर्स ने दावा किया था कि उन्होंने जूनियर बाइडेन का फोन हैक कर लिया है और उन्हें इससे आपत्तिजनक तस्वीरें और फोटोज मिले हैं। यह फोटोज कई वेबसाइट्स पर भी लगी थीं, हालांकि बाद में उन्हें हटा लिया गया।

लैपटॉप से मिला वीडियो

लैपटॉप से मिला वीडियो

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह सारा डाटा हंटर बाइडेन के बेटे के उस लैपटॉप से मिले हैं, जिसे उन्होंने मरम्मत के लिए दिया था। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वह मामले पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई बयान जारी करने से इंकार किया, क्योंकि मामला अभी निगरानी में है। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले भी हंटर बाइडेन का एक और वीडियो सामने आ चुका है। इसमें वह बाथ टब में बैठकर ड्रग्स ले रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+