डोनाल्ड ट्रंप की जेल वाली तस्वीर पर जो बाइडेन ने लिए मजे, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हैंडसन आदमी'
Joe Biden reacts to Donald Trump's mug shot: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रप की जेल वाली तस्वीर पर मजे लिए हैं। जो बाइडेन ने कहा, कि डोनाल्ड ट्रम्प जेल के अंदर खींची गई तस्वीर 'मग शॉट' में एक "सुंदर आदमी" की तरह लग रहे थे।
डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया में 2020 राष्ट्रपति चुनाव को पलटने की कोशिश में गुंडागर्दी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था और उन्हें 20 मिनट के लिए जेल में रखा गया था। इस दौरान जेल के नियमों के तहत डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर खींची गई थी, जिसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर पोस्ट किया था।

बाइडेन ने लिए ट्रंप के मजे
गुरुवार देर रात जारी किए गए मग शॉट में ट्रंप को मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ घूरते हुए कैद किया गया था।
लेक ताहो में एक जिम रूम से बाहर निकलने के बाद बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा, "हैंडसम लड़का, अद्भुत लड़का।"
हालांकि, बाइडेन ने ट्रम्प की कानूनी परेशानियों पर टिप्पणी करने से काफी हद तक परहेज किया, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा, कि वे न्यायिक और अभियोजक की स्वतंत्रता को संरक्षित करना चाहते हैं।
जॉर्जिया में चुनावी नतीजों को पलटने के आरोपों के अलावा, ट्रम्प को चुनाव में हस्तक्षेप और क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स को संभालने से संबंधित संघीय गुंडागर्दी के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप को गुरुवार की रात फुल्टन काउंटी जेल में 20 मिनट के लिए रखा गया था, उस वक्त जो बाइडेन ने अपने समर्थकों को डोनेशन वाला मेल भेजा। उन्होंने अपने मेल में लिखा, कि "आज का दिन मेरे अभियान को चंदा के लिए एक बेहतरीन दिन है।"
इंडिपेंडेंट अखबार ने बताया, कि जब बाइडेन प्रेस के पास आए, तो वहां खड़े लोगों ने उनकी आलोचना की। वहीं बाइडेन ने कहा, कि उन्होंने पहली रिपब्लिकन बहस को कम से कम 1.20 घंटे देखा, जिसमें ट्रम्प शामिल नहीं थे।
बाइडेन ने कहा, कि डोनाल्ड ट्रंप ने मिल्वौकी के रिजल्ट से "बहुत कुछ नहीं सीखा"।
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हैं खुश
लेकिन, न्यूयॉर्क के सांसद जमाल बोमन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मग शॉट वाली तस्वीर के साथ अपनी एक खुशी वाली तस्वीर पोस्ट की और लिखा, कि 'अगर ये तस्वीर किसी और की होती, तो ये उसके राजनीतिक जीवन का अंत होता, लेकिन चूंकी ये तस्वीर डोनाल्ड ट्रंप की है, तो उनके मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है।'
डोनाल्ड ट्रंप, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में चौथी बार दोषी ठहराया गया है, वो जॉर्जिया के रीको क़ानून के तहत एक दर्जन से ज्यादा आरोपों का सामना कर रहे हैं। ये धाराएं मूल रूप से संगठित आपराधिक सिंडिकेट पर मुकदमा चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ऐसे आरोप डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गये हैं, लिहाजा रिपब्लिकन पार्टी और ट्रंप समर्थकों का कहना है, कि राष्ट्रपति बाइडेन बदले की राजनीति कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के साथ 17 और उनके सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है और आरोप है, कि उन्होंने कुछ अमेरिकी राज्यों में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के नतीजों को पलटने की कोशिश की।
डोनाल्ड ट्रंप इसके साथ ही अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति बन गये हैं, जिन्होंने जेल में कुछ वक्त बिताया है और जिनका मग शॉट जारी किया गया है।
किसी उम्मीदवार का जेल जाना और मग शॉट के साथ उसका फोटो आने का मतलब है, कि ये पल किसी की भी उम्मीदवारी को खत्म कर देगा, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप चौंका रहे हैं, क्योकि उनका समर्थन और भी ज्यादा बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications