Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाइडेन ने भारतीय मूल की कमला हैरिस को बनाया उप-राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार तो भड़क गए ट्रंप

वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार जो बाइडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप-राष्‍ट्रपति पद के लिए नामित किया है। इस पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। ट्रंप ने कहा है कि उन्‍हें इस बात पर हैरानी है कि बाइडेन ने हैरिस को उप-राष्‍ट्रपति के लिए चुना है। उनका कहना है कि बाइडेन इस बात से अच्‍छी तरह वाकिफ हैं कि हैरिस उनका सम्‍मान नहीं करती हैं और उन्‍हें यह मालूम है कि वह बहुत ही दुष्‍ट भी हैं। इस वर्ष नवंबर में अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

trump-harris

कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं हैरिस

मंगलवार को बाइडेन ने हैरिस के नाम का ऐलान करके एक नया इतिहास रचा। हैरिस पहली अश्‍वेत महिला हैं जो डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर उप-राष्‍ट्रपति पद के लिए रेस में होंगी। 55 वर्षीय हैरिस के पिता जमैका के थे तो उनकी मां भारतीय थीं। हैरिस इस समय कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं। ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, 'हम सभी जानते हैं कि वह कैसा काम करती हैं। उन्‍होंने प्राइमरी चुनावों में बहुत ही खराब परफॉर्म किया है। उनसे बेहतर करने की उम्‍मीद थी। लेकिन करीब दो प्रतिशत ही वोट उन्‍हें मिल सके।' ट्रंप ने आगे कहा, 'उनके पास बहुत कुछ था और मैं थोड़ा हैरान भी हूं कि बाइडेन ने उन्‍हें चुना है।' ट्रंप का कहना था कि वह हैरिस को काफी समय से देख रहे हैं और इस वजह से ही थोड़ा आश्‍चर्य में हैं।

ट्रंप बोले हैरिस से बेहतर तो माइक पेंस

हैरिस ने जनवरी 2019 में राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए अपना अभियान शुरू किया था। लेकिन कुछ ही माह बाद जब उनका अभियान सफल नहीं हो सका तो उन्‍होंने नाम वापस ले लिया था। ट्रंप ने कहा, 'कमला हैरिस ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ब्रेट कवानउघ के साथ असाधारण रूप से बुरा बर्ताव किया था। उन्‍होंने इस हद तक बुरा बर्ताव किया था जो बहुत भयानक था। जिस तरह से कमला हैरिस ने जस्टिस ब्रेट कवानउघ के साथ बर्ताव किया था, मैं उसे जल्‍द भूल नहीं सकता हूं।' इससे पहले साल 2018 में जस्टिस ब्रेट पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगा था। उस समय हैरिस ने जस्टिस ब्रेट पर कई तीखे सवाल दागे थे। ट्रंप के मुताबिक हैरिस टैक्‍स को बढ़ाने वाली और सेना के बजट को कम करने वाली हैं। ट्रंप ने कहा कि उपराष्‍ट्रपति माइक पेंस, कमला हैरिस से काफी बेहतर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+