अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ओपिनियन पोल में बाइडेन से 12 अंक पिछड़े राष्ट्रपति ट्रंप

न्यूयॉर्क। इस साल नवबंर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। चुनावी मैदान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन हैं। कोरोना से बुरी तरह जूझ रहा अमेरिका ट्रंप की कार्यशैली से काफी नाराज है। वहीं हाल में ही अश्वेत नागरिक जॉर्ड फ्यलॉड की हत्या के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ माहौल बन गया है। हाल में कई टीवी चैनलों द्वारा कराए गए ओपिनियन पोल में ट्रंप अपने प्रतिद्धंदि बाइडेन से पिछड़ते दिख रहे हैं।

Joe Biden leads in most opinion polls against Trump as elections near

Recommended Video

    US President Donald Trump को झटका, Facebook ने हटाया व‍िवादित विज्ञापन | वनइंडिया हिंदी
    फॉक्स न्यूज पोल के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में हाल ही में भारी कमी देखने को मिली है। फॉक्स न्यूज के इस पोल में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने ट्रंप पर 12 अंकों की बढ़त बनाई है। वहीं हाल ही में हुए अन्य सर्वे में ट्रंप जो बाइडेन से काफी पीछे चल रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के इस सर्वे को गलत बताते हुए कहा कि, यह मुझसे "नफरत करने वालों" द्वारा बनाया गया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार अधिकतर मतदाताओं ने नस्लवाद, बेरोजगारी और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देश की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बताया है।

    पोल फॉक्स न्यूज ने गुरुवार दोपहर जारी किया था। 13 से 16 जून तक किए गए सर्वेक्षण के अनुसार करीब 50 प्रतिशत लोगों ने बाइडेन का और 38 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप का समर्थन किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने तक बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले आठ अंक की बढ़त मिलने का अनुमान था, जो अब बढ़कर 12 अंक हो गया है। 'फॉक्स न्यूज' को राष्ट्रपति का पसंदीदा चैनल बताया जाता है।

    सर्वे में 61 फीसदी लोगों ने माना कि, ट्रंप देश में नस्लवादी को संभालने में नाकाम रहे, जबकि 32 फीसदी इस मुद्दे पर ट्रंप का साथ देते दिखे। क्विनिपियाक यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए पोल में बाइडेन ने ट्रंप पर आठ अंकों की बढ़त बना ली। वहीं वाशिंगटन पोस्ट के सर्वे में बाइडेन ट्रंप ने 9 अंक आगे चल रहे हैं। CNN के सर्वे में बाइडेन 14 अंक, CNBC के सर्वे में 9 अंक, रायटर / इप्सोस के पोल में 13 अंक और यूगोव के पोल में 10 अंक आगे चल रहे हैं। सभी बड़े राष्ट्रीय चुनाव पर नजर रखने वाले 'रियलक्लीयर पॉलिटिक्स' के अनुसार बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले 8.8 प्रतिशत अंकों की बढ़त मिलने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+