जो बाइडेन ने एक और आतंकी हमले को लेकर चेताया, काबुल एयरपोर्ट पर 24-36 घंटों में हो सकता है हमला

वॉशिंगटन, 29 अगस्त। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को काबुल एयरपोरट् प अगले 24 से 36 घंटे के भीतर एक और आतंकी हमले को लेकर अलर्ट किया है। बाइडेन ने कहा कि जमीन पर स्थिति अभी भी बहुत खतरनाक है, एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का खतरा अभी भी बहुत अधिक है। हमारे कमांडर्स ने जानकारी दी है कि अगले 24-36 घंटों में एक बार फिर से आतंकी हमला हो सकता है। बाइडेन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आईएसआईएस-के के आतंकियों ने अमेरिका के 13 सैनिकों और तकरीबन 169 लोगों को काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को दो बम धमाकों में मार गिराया था।

Recommended Video

    Afghanistan: Joe Biden ने चेताया- अगले 36 घंटों में Kabul Airport पर होगा हमला | वनइंडिया हिंदी
    joe

    बाइडेन ने कहा कि मैंने आज सुबह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और फील्ड पर अपने कमांडर्स से मिला। बीती रात अमेरिकी सेना ने आतंकी गुट आईएसआईएस-के खिलाफ हमले को लेकर चर्चा की। मैंने कहा कि हमारे सैनिकों और निर्दोष लोगों पर हमला करने वाले जो ग्रुप जिम्मेदार हैं हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे, उन्हें कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे। आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई आखिरी नहीं है, इस जघन्य हमले में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार है उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। जब भी कोई अमेरिकी लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, हमारी सेना को निशाना बनाएगा, हम उसका जवाब देंगे। इस बात पर किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।

    बाइडेन ने उन तमाम सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिनकी काबुल एयपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में जान चली गई थी। बाइडेन ने कहा कि हमने जिन 13 सैनिकों को खोया है वो हमारे हीरो हैं जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। काबुल में बदतर हालात के बावजूद हम आम लोगों को वहां से बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। कल हम 68 हजार लोगों को बाहर निकाल सके। आज हमने इस बात पर चर्चा की है कि कैसे लोगों की मदद की जाए जब हमारी सेना अफगानिस्तान से बाहर निकल जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+