थम नहीं रहा जो बाइडेन का भूलने का सिलसिला, कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप कह दिया, Video वायरल
Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जिस तरह से बार-बार चीजों को भूल रहे हैं उसकी वजह से वह इंटरनेशनल मीडिया की हेडलाइन का हिस्सा बन रहे हैं। ताजा मामला नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान बाइडेन के भाषण का है। इस दौरान भाषण में बाइडेन ने कमला हैरिस को ट्रंप बता दिया, जिसके बाद यह मांग तेज हो गई है कि बाइडेन राष्ट्रपति का पद छोड़ दें।
रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जिस तरह से बाइडेन ने बहस की थी, उसे काफी नीरस बताया जा रहा है, यही वजह है कि बाइडेन की आलोचना और तेज हो गई है। वॉशिंगटन में शिखर सम्मेलन के दौरान बाइडेन ने गलती से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप कह दिया।

जेलेंस्की को पुतिन बता दिया
यही नहीं इससे पहले एक कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच भ्रमित हो गए थे। उन्होंने नाटो समारोह के दौरान जेलेंस्की को पुतिन बता दिया था, हालांकि बाद में अपनी गलती को उन्होंने सही किया।
कमला हैरिस को ट्रंप बता दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब बाइडेन से पूछा गया कि अगर ट्रंप फिर से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो क्या हैरिस उन्हें हरा सकती हैं। इसके जवाब में बाइडेन ने कहा अगर मुझे नहीं लगता कि हैरिस राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं तो मैं उपराष्ट्रपति ट्रंप को उपराष्ट्रपति के रूप में नहीं चुनता।
बाइडेन के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल
एक के बाद एक जिस तरह से बाइडेन गलतियां कर रहे हैं उसके बाद बाइडेन के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में उठ रहे सवाल पर बाइडेन ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल परीक्षाओं ने उन्हें अच्छी स्थिति में पाया गया है।
उन्होंने कहा कि मैंने एक न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा तीन महत्वपूर्ण और गहन न्यूरोलॉजिकल परीक्षाएं ली हैं, जिनमें से सबसे हालिया फरवरी में थी। इस परीक्षण में कहा कि गया है कि मैं अच्छी स्थिति में हूं।
'जल्दी सोना चाहिए'
हाल ही में पत्रकारों ने राष्ट्रपति से उनके बहस में खराब प्रदर्शन को सवाल किया तो जो बाइडेन ने इस बात से इनकार किया कि उन्हें जल्दी सोने की ज़रूरत है।
बाइडेन ने कहा कि उन्हें रात 8 बजे तक बिस्तर पर जाने की जरूरत वाली जो रिपोर्ट सामने आई हैं वो सच नहीं हैं। मेरे लिए हर दिन सुबह 7 बजे शुरू होता है। हालांकि यह अच्छा होगा कि मैं आधी रात में सोने की बजाए अपने काम की रफ्तार को थोड़ा बढ़ा लूं।












Click it and Unblock the Notifications