US Presidential debate: डोनाल्ड ट्रंप से बोले जो बाइडेन- Shut Up!
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में अब बस 35 दिन शेष हैं। राष्ट्रपति चुनावों से पहले उम्मीदवारों के बीच बहस की शुरुआत हो गई है। पहली बहस का आयोजन मंगलवार को हुई और यह एक लाइव टेलीकास्ट था। इस दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि बाइडेन ने ट्रंप को शट अप रहने को कह डाला।

Recommended Video
अब तक के सबसे तनावपूर्ण चुनाव
कोरोना वायरस महामारी के बीच आयोजित हो रहे इन राष्ट्रपति चुनावों को इतिहास में सबसे तनावपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। ओहायो के क्लेवलैंड में आयोजित बहस के दौरान न तो दोनों नेताओं के बीच कोई हैंडशेक हुआ और न ही किसी तरह की मुस्कुराहट दोनों ने एक-दूसरे को दी। फॉक्स न्यूज के क्रिस वॉलेस इसे संचालित कर रहे थे। बहस के दौरान पारंपरिक तौर पर जो जनता मौजूद रहती थी, कोविड-19 की वजह से उसे दूर रखा गया था। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। डिबेट के दौरान ट्रंप ने 77 साल के बाइडेन पर जब व्यक्तिगत टिप्पणी की तो वह अपना आपा खो बैठे। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन के बेटों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने बाइडेन की तरफ देखकर टिप्पणी की कि बाइडेन के बारे में कुछ भी ऐसा नहीं है जो 'स्मार्ट' लगे। इस दौरान ही जब बाइडेन का पारा चढ़ गया और उन्होंने टंपम्प से कहा, 'क्या तुम चुप रहोगे।'
ट्रंप ने कहा था आसानी से नहीं जाऊंगा
इसके बाद बाइडेन ने कहा, 'सच यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो कुछ भी कहा है, वह सिर्फ एक झूठ है। मैं यहां पर उनके झूठ गिनाने नहीं आया हूं। हर कोई जानता है कि वह झूठे हैं।' डिबेट के पहले मिनट से ही दोनों के बीच काफी गर्मा गरमी होने लगी थी। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। ट्रंप हाल ही में कह चुके हैं कि अगर वह तीन नवंबर को होने वाला राष्ट्रपति चुनाव हार जाते हैं तो भी आसानी से सत्ता का हस्तांतरण नहीं करेंगे। ट्रंप ने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही थी।












Click it and Unblock the Notifications