वोलोदिमीर जेलेंस्की की भावुक अपील के बाद अमेरिका ने यूक्रेन को और हथियार देने का किया ऐलान
वॉशिंटन, 17 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के सैन्य आक्रमण के बीच पर्ल हार्बर, 9/11 के आतकी हमले का जिक्र करते हुए अमेरिका से अपील की है कि वह रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन की मदद करे। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए और एंटी एयरक्राफ्ट व एंटी आर्मर हथियार व ड्रोन भेजेने जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपियन देशों से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने को कहा था लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूरोपियन देशों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन की रक्षा के लिए उसे और अधिक विमान रोधी वाहन, हथियार और ड्रोन भेजेंगे। हम यह मदद आने वाले कठिन दिनों में खुद की रक्षा के लिए यूक्रेन को दे रहे हैं। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि आप पर्ल हार्बर की घटना, वर्ल्ट ट्रेड सेंटर पर हमले की आतंकी घटना को मत भूलिए। अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि यूक्रेन में नो फ्लाइ जोन घोषित करना संभव नहीं है, लेकिन अमेरिका को रूसी सांसदों पर जरूर प्रतिबंध लगाना चाहिए। रूस के साथ आयात को रोकना चाहिए। जेलेंस्की के संबोधन के बाद ही बाइडेन ने यूक्रेन को हथियार देने का ऐलान किया।
जो बाइडेन ने कहा कि हम यूक्रेन को लड़ने के लिए हथियार देने जा रहे हैं जिससे कि वह अपने आपको आने वाले दिनों में सुरक्षित कर सके। इससे पहले जेलेंस्की ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा था कि हमे आपकी जरूरत है, मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि आप हमारे लिए और करें। जेलेंस्की ने यह संबोधन अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिया। उन्होंने कहा कि जीने का क्या मतलब अगर हम लोगों की मौत को रोक ना सके।
बता दें कि पिछले तीन हफ्ते से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने युद्ध की शुरुआत से ही तमाम वैश्विक मंच पर दुनियाभर के देशों से यूक्रेन की मदद के लिए आगे आने को कहा है। वह इतिहास का हवाला देकर देशों को उनकी मदद के लिए आगे आने की अपील करते हैं। गौर करने वाली बात है कि रूस से सीधे टकराव से बचने के लिए जो बाइडेन ने नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग और यूक्रेन में सेना को भेजने से इनकार कर दिया था। लेकिन वह लगातार रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं और सैन्य उपकरणों के जरिए मदद मुहैया करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications