अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थकों की भीड़ से घिरा बुजुर्ग, सिर पर चोट लगने से मौत, हत्या का आरोप
इजराइल-हमास में चल रहे संघर्ष के बीच पूरी दुनिया में जहां भी मुस्लिम आबादी है, वे इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्नियां प्रांत में फिलिस्तीन के पक्ष में आयोजित एक रैली के दौरान एक भीड़ से हुई झड़प में बूढ़े यहूदी की जान चली गई।
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफ़ोर्निया वेस्टलेक में इजराइल समर्थक और फ़िलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन के बीच एक झगड़े के दौरान पीछे की ओर गिरने से उसके सिर पर चोट लगने से एक 69 वर्षीय यहूदी पॉल केसलर की मृत्यु हो गई है। उनकी मौत को हत्या माना जा रहा है।

वेंचुरा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि रविवार को लॉस एंजिल्स से लगभग 40 मील (65 किमी) पश्चिम में थाउजेंड ओक्स शहर में इजराइल समर्थक और फिलिस्तीन समर्थक अलग-अलग प्रदर्शन एक साथ हुए।
इसी दौरान केसलर की फिलिस्तीनी समर्थकों के साथ झड़प हो गई। ऐसा दावा किया जा रहा है झगड़े के दौरान, केसलर पीछे की ओर गिर गया और उसका सिर जमीन पर लग गया। केसलर को उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए एक क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
शुरुआती जांच के मुताबिक सिर में चोट लगने की वजह से पॉल केसलर की मौत हुई थी। ग्रेटर लॉस एंजिल्स के यहूदी महासंघ ने एक बयान में बताया कि केसलर पर एक मेगाफोन से हमला किया गया था। हालांकि सोमवार को अधिकारियों ने इसके विवरण की पुष्टि नहीं की।
यहूदी फेडरेशन ऑफ ग्रेटर लॉस एंजिल्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी रब्बी नूह फ़ार्कस ने कहा- "अभी अमेरिका में यही हो रहा है। यहूदी समुदाय के ख़िलाफ डर की संस्कृति और वास्तव में आतंक की संस्कृति तैयार हो रही है।''
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा हुआ है और उसके सिर से खून बह रहा था। वहीं स्वतंत्र फिलिस्तीनी जैकेट पहनी एक महिला समेत दो लोग उस व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच के लिए फुटेज तलाश रही है। वेंचुरा काउंटी पर्यवेक्षक जेफ गोरेल ने इस घटना पर शोक जताया।












Click it and Unblock the Notifications