मॉडल कुछ ऐसा पहन फ्लाइट में पहुंची कि क्रू मेंबर को देनी पड़ी अपनी जैकेट, फिर एयरलाइंस ने मांगी माफी
क्रू ने मॉडल के कपड़ों को फ्लाइट में बैठने के लिए बताया बहुत कम, रास्ता ना निकलते देख खुद दी जैकेट
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम और ओनली फैंस मॉडल इजाबेल इलानोरस ने जेटस्टार फ्लाइट में अपने कपड़ों को लेकर एक ऐसी बात का सामना करना पड़ा है, जिसको लेकर वो काफी गुस्से में हैं। दरअसल मॉडल जिन कपड़ों को बैठकर प्लाइट लेने के लिए पहुंची थीं, उनको क्रू के सदस्यों ने नाकाफी बता दिया। जिसके बाद मॉडल से कुछ और कपड़े पहनने को कहा गया। कोई रास्ता ना निकलते देख एक क्रू सदस्य ने ही अपनी जैकेट उनको दी।

क्रू ने दी जैकेट
इजाबेल ने बताया कि वो गोल्ड कोस्ट से मेलबर्न के लिए फ्लाइट ले रही थीं। इजाबेल ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में फ्लाइट लेने पहुंची थीं। इजाबेल को फ्लाइट में कहा गया कि आपकी आउटफिट प्लेन में बैठने लायक नहीं है। आप ऊपर कुछ और पहन लीजिए। इजाबेल ने जब अपने पास जैकेट नहीं होने की बात कही तो क्रू ने ही उनके लिए एक जैकेट की व्यवस्था करा दी और उसे पहनने के लिए कहा। इसको लेकर मॉडल ने नाराजगी जताई है।

इजाबेल ने जताया गुस्सा
इजाबेल ने बताया कि जब वे गोल्ड कोस्ट से फ्लाइट में चढ़ीं तो प्लेन की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने मेरी टिकट को देखा और फिर मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास कोई जैकेट है। मुझे लगा कि ये इसलिए पूछ रही है कि कहीं मुझे सर्दी ना हो जाए क्योंकि शायद मेलबर्न में अभी ठंड हो सकती है लेकिन जब कहा गया कि मेरी आउटफिट ठीक नहीं है तो ये शॉक कर देने वाला था। मॉडल ने कहा कि फ्लाइट में अपने इस अनुभव से हैरान रह गई हूं। मुझे क्या पहनना है इसके लिए मुझे दूसरों की राय पर निर्भर नहीं होना चाहिए। मुझे फ्लाइट में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

एयरलाइंस ने मांगी माफी
इजाबेल के गुस्सा जाहिर करने और इसे एक खराब अनुभव बताने के बाद जेटस्टार ने मॉडल से माफी मांग ली है। जेटस्टार की ओर से कहा गया है कि फ्लाइट अटेंडेंट को एयरलाइंस की पॉलिसी को लेकर कुछ गलतफहमी हुई, जिससे ये सारी गड़बड़ हुई।
बिग बॉस से बाहर होने के बाद विकास गुप्ता बोले- मर्जी से छोड़ा घर, बाइसेक्सुअल होने पर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications