येरूशलम विवाद: अपने खिलाफ वोटिंग होने पर अमेरिका ने UN के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में येरूशलम को इजराइली राजधानी घोषित करने के खिलाफ 120 से ज्यादा देशों के वोटिंग को लेकर नाराज अमेरिका ने यूएन के बजट में भारी कटौती की है। यूएन में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने घोषणा करते हुए कहा कि 2018 के लिए यूएन के बजट में यूएस 285 मिलियन डॉलर की कटौती करेगा। संयुक्त राष्ट्र में येरूशलम मामले में अमेरिकी निर्णय के खिलाफ वोटिंग होने पर नाराज निक्की हेली ने कहा था कि यूएस इस दिन को हमेशा याद रखेगा।

'अमेरिकी लोगों की उदारता का फायदा नहीं उठाने देंगे'

'अमेरिकी लोगों की उदारता का फायदा नहीं उठाने देंगे'

हालांकि, इस घोषणा मे यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इससे यूएन में यूएस के सहयोग का कितना प्रभाव पड़ेगा। बजट की कटौती को लेकर हेली ने कठोर शब्दों में कहा, 'अमेरिकी लोगों की उदारता का फायदा नहीं उठाने देंगे। अपने हितों की सुरक्षा करते हुए, संयुक्त राष्ट्र की क्षमता को बेहतर करने के उपाय भी खोजेगा।'

क्लाइमेट चैंज प्रोग्राम की फंडिंग को खत्म करेगा US

क्लाइमेट चैंज प्रोग्राम की फंडिंग को खत्म करेगा US

निक्की हेली ने साथ में यह भी कहा कि भविष्य में और भी यूएन मे अमेरिकी बजट की कटौती देखने को मिलेगी। अमेरिका में ट्रंप सरकार 2018 में यूएन में क्लाइमेट चैंज प्रोग्राम की फंडिंग को खत्म कर सकता है और यूनिसेफ के बजट में 16 प्रतिशत की कटौती करेगा। यूएन में कुल बजट का अमेरिका 22 प्रतिशत फंड करता है।

येरूशलम मामले में झुंझलाया हुआ US

येरूशलम मामले में झुंझलाया हुआ US

हालांकि, यूएन में बजट कटौती को लेकर डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपनी सरकार से कहते हुए आए हैं। अमेरिका ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उन्होंने यूएन के बजट में कटौती क्यों की है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका हाल ही में अपने खिलाफ हुई वोटिंग को लेकर परेशान है। बता दें कि पिछले सप्ताह येरूशलम को इजराइली राजधानी को लेकर यूएन में 128 देशों ने इस निर्णय के खिलाफ वोट दिया था, जबकि अमेरिका को सिर्फ 8 देशों ने ही समर्थन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+